फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   fraud

टप्पेबाज दुकान से ले उड़ चार लाख का सोना

Sat, 30 Nov 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
fraud
महबूबगंज। दो टप्पेबाजों ने शनिवार सुबह 10 बजे जेवर दिखाने के बहाने एक सराफ के गल्ले से जेवरात से भरा डिब्बा पार कर दिया। आभूषणों की कीमत चार लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। वारदात थाना गोसाईगंज के महबूबगंज कस्बे में हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महबूबगंज चौराहे के गोसाईगंज रोड पर मन्नू सोनी निवासी भैरीपुर की आभूषणों की दुकान है। शनिवार सुबह 10 बजे वह दुकान पर पहुंचे। मन्नू के अनुसार वह दुकान की साफ-सफाई में लगे थे। तभी दो लोग आए। इनमें से एक की उम्र करीब 35 व दूसरे की 45 साल के आसपास थी।
विज्ञापन

इसमें से एक व्यक्ति ने सोने का लॉकेट दिखाने को कहा। एक लॉकेट खरीद कर उसका पैसा दे दिय। इसके बाद दूसरा दिखाने को कहा। जैसे ही दूसरा लॉकेट लेने दुकान के अंदर गया, जालसाजों ने गल्ले में रखे 100 ग्राम सोने के आभूषण का डिब्बा चुरा लिया। सामान लेने जाने की बात कहते हुए दोनों खरीदी हुई लॉकेट पास रखकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 20 मिनट बाद जब दुकानदार ने गल्ला खोला तो सौ ग्राम के आभूषण का डिब्बा गायब देख उसके होश उड़ गए जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये के आसपास थी। उसने ठगों की खोजबीन शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को लिखित सूचना दी। थानाध्यक्ष गोसाईगंज राम किशन सिंह राणा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed