{"_id":"629cf2c233d3e672044ef84e","slug":"four-drowned-while-bathing-in-saryu-two-rescued-faizabad-news-lko6338776141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू में स्नान करते समय चार डूबे, दो को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू में स्नान करते समय चार डूबे, दो को बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामनगरी में रविवार को 102 एंबुलेंस में काम करने वाले 12 युवकों का दल लखनऊ से अयोध्या दर्शन-पूजन करने पहुंचा था। ये सभी सरयू तट पर स्नान कर रहे थे। तभी एक युवक डूबने लगा उसे बचाने के प्रयास में तीन साथी उतरे और सभी डूबने लगे। घाट पर तैनात जल पुलिस ने डूबे रह चार युवकों में से दो को तो बचा लिया लेकिन दो गहरे पानी में चले गए। पुलिस लापता युवकों की तलाश में जुटी है।
लक्ष्मणघाट पर रविवार दोपहर 12 बजे लखनऊ से आया 102 एंबुलेंस में काम करने वाले 12 युवकों का दल सरयू में स्नान कर रहा था। इस बीच लखनऊ के पिकौरालाला निवासी प्रवेश श्रीवास्तव डूबने लगा। उसे बचाने के लिए शुभम सोनकर(26) निवासी कल्ली पश्चिम पीजीआई लखनऊ नदी में उतरा तो वह भी डूबने लगा।
दोनों को डूबता देख साथी योगेंद्र कुमार निवासी ढोल बाजार लखनऊ व अश्वनी जायसवाल निवासी कैंट लखनऊ भी नदी में उतरे। इस तरह चारों एक-दूसरे को बचाने में डूबने लगे।
विज्ञापन
इस बीच जल पुलिस ने अश्विनी व योगेंद्र कुमार को सकुशल बाहर निकाल लिया गया लेकिन प्रवेश व शुभम सोनकर गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर सीओ अयोध्या आरके चतुर्वेदी, कोतवाली प्रभारी देवेंद्र पांडेय, नयाघाट प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा आदि पहुंचे और गोताखोरों व जाल के माध्यम से डूबे युवकों की तलाश शुरू की गई।
कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने बताया कि एंबुलेंस कर्मियों का 12 सदस्यीय दल अयोध्या स्नान को आए थे। इन सभी ने रात की शिफ्ट में ड्यूटी की और सुबह अयोध्या आ गए। स्नान के दौरान एक युवक डूबने लगा, उसे बचाने में तीन और डूब गए। दो को बचा लिया गया, दो की तलाश की जा रही है।