फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Foreign devotees of Morari Bapu gave eight crores for Ram temple

मोरारी बापू के विदेशी भक्तों ने राममंदिर के लिए दिए आठ करोड़

Sat, 26 Jun 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Foreign devotees of Morari Bapu gave eight crores for Ram temple
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को पहला विदेशी चंदा प्राप्त हुआ है। यह चंदा मोरारी बापू के विदेशी भक्तों की ओर से भेजा गया है। मोरारी बापू के आग्रह पर गृहमंत्रालय से स्पेशल गेस्ट की अनुमति मिलने के बाद बापू ने शिष्यों से एकत्रित आठ करोड़ रुपये नई दिल्ली की एसबीआई शाखा में जमा कराया है। विदेशी मुद्रा में चंदा स्वीकार करने के लिए नई दिल्ली में ट्रस्ट ने फरवरी माह में खाता खोला था।
विज्ञापन

राममंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने बताया कि विदेशी चंदे को जुटाने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा दिल्ली में खाता खोला गया है। मोरारी बापू के विशेष आग्रह पर सरकार से स्पेशल गेस्ट के रूप में अनुमति लिए जाने बाद आठ करोड़ रुपये जमा हुए हैं। यह धनराशि उनके अनुयायियों के द्वारा एकत्रित की गई थी।
विज्ञापन

कहा कि मंदिर निर्माण के लिए विदेशों में रहने वाले भक्तों को अभी और कुछ दिन इंतजार करना होगा। ट्रस्ट अभी विदेशी दान लेने के लिए एफसीआरए की अनुमति के इंतजार में है। नियम के तहत एफसीआरए के लिए कम से कम तीन साल की ऑडिट रिपोर्ट चाहिए। इसके बाद ही ट्रस्ट विदेशी चंदा लेने का हकदार हो सकेगा। गृहमंत्रालय में एफसीआरए के लिए आवेदन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर जमीन खरीद मामले में घोटाले का आरोप लगा है, बावजूद इसके राम भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता कहते हैं कि इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रस्ट कार्यालय पर प्रतिदिन लाखों का दान आ रहा है।

कहा कि गुरुवार को कार्यालय पर 95 हजार की नगदी दान के रूप में आई। इसके लिए प्रतिदिन चेक, बैंक ड्राफ्ट व आरटीजीएस के माध्यम से लाखों का निधि समर्पण भक्तों के द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed