{"_id":"633a1add3ce3f3d7927029e1466ac622","slug":"fog-covered-town-rolled-mercury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से ढका शहर, ठंड से लोग उठे सिहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से ढका शहर, ठंड से लोग उठे सिहर
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घना कोहरा और सर्द हवा चलने से सोमवार का दिन सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। पारा लुढ़कने से अधिकतम तापमान जहां 23 डिग्री पर आ गया वहीं न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
जरूरी काम से और जल्दी पहुंचने के फेर में घरों से बाहर निकले रेल और बस यात्रियों का शेड्यूल घने कोहरे के चलते गड़बड़ा गया। ट्रेन के सही समय से आने की उम्मीद में टिकट लेकर स्टेशन पर बैठे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
भोर से गहराये कोहरे की चादर से लोग परेशान रहे। रोज कमाने-खाने वाले गरीबों और रेल-बस यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद बदली रहने से ठंड भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह घने कोहरे व ठंड के बीच बच्चे स्कूलों को निकले, तो कांप उठे। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्री शेडों के नीचे और खुले में बैठे रहे। ट्रैक पर ट्रेनें और सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते गुजरे।
हालात इतने खराब कि कई ट्रेनें तीन से 13 घंटे की देरी से चलीं। रोडवेज, रेलवे, चौक, सिविल लाइंस, कचहरी, नाका आदि भीड़ भरे स्थानों पर लोग कांपते नजर आए।
मगर प्रशासन व नगर पालिका की ओर से कहीं भी अलाव के इंतजाम नहीं हो पाए हैं। लोग जगह-जगह कागज, टायर व लकड़ी आदि का इंतजाम कर अलाव जलाते दिखे। कचहरी में कई वकील खुद अलाव जलाकर हाथ सेंकते नजर आये।