फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Five pilgrims died in accidents, 18 injured

हादसों में पांच श्रद्धालुओं की मौत, 18 घायल

Fri, 20 Nov 2015 10:47 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूराे
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 20 Nov 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
चौदह कोसी परिक्रमा करने के बाद घर लौट रहे पांच श्रद्धालुओं की सड़क हादसों में मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसे रौनाही, महराजगंज, पूराकलंदर और बीकापुर थानाक्षेत्र में हुए।
विज्ञापन



गोंडा के नवाबगंज थानाक्षेत्र निवासी नौ श्रद्धालु शुक्रवार की सुबह टेम्पो से रौनाही थानाक्षेत्र के ढेमवाघाट जा रहे थे। लखनऊ-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौनाही थानाक्षेत्र के मकसूमगंज में पुलिया पर टेम्पो की लखनऊ की ओर से आ रहे एक कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई। इसी दौरान बाइक से शहर लौट रहा कैंट थानाक्षेत्र के गांव कोटसराय का रहने वाला एक युवक भी चपेट में आ गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने टेम्पो चालक रौनाही थाना क्षेत्र के लहरापुर निवासी 22 वर्षीय प्रदीप चौबे तथा टेम्पो सवार गोंडा के नवाबगंज थानाक्षेत्र के गांव दत्तनगर निवासी 18 वर्षीय शिशुपाल यादव, 19 वर्षीय प्रदीप यादव तथा 22 वर्षीय मनोज यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं दत्तनगर के ही रहने वाले 18 वर्षीय दृगपाल, 22 वर्षीय राम सजीवन, 25 वर्षीय बब्लू यादव, 20 वर्षीय प्रदीप यादव व इसी थाना क्षेत्र के सांगीपुर निवासी 20 वर्षीय पंकज यादव तथा बाइक सवार कोटसराय थाना कैंट निवासी 22 वर्षीय अशोक कुमार यादव को इमरजेंसी में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन



वहीं परिक्रमा कर वापस अपने घर नगर कोतवाली के बछड़ा सुलतानपुर जा रहे एक दंपती की बाइक को इलाहाबाद हाईवे पर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित मलेथू कनक के पास एक कार ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल 45 वर्षीय माधव प्रसाद पांडेय तथा उनकी पत्नी 42 वर्षीय गीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर जिला अस्पताल में शुक्रवार को दूसरी पहर पौने एक बजे पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बंदीदासपुर निवासी 80 वर्षीय राममिलन की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनको गुरुवार शाम हादसे में घायल होने के बाद भर्ती कराया गया था। वह परिक्रमा के लिए अयोध्या जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर पूराकलंदर व तारुन थाना क्षेत्र निवासी श्रद्धालु थ्रीव्हीलर पर सवार होकर वाया अकबरपुर मार्ग वापस गांव जा रहे थे। थ्रीव्हीलर महराजगंज के पूरा बाजार ब्लॉक मुख्यालय के सामने पलट गया। हादसे में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गांव भिदुरा निवासी 27 वर्षीय नीलम तिवारी, 36 वर्षीय कौशिल्या, 45 वर्षीय रामसंकर दूबे तथा तारुन के कूरी पुरुषोत्तमपुर निवासी 18 वर्षीय अंकिता गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं मामूली घायल 18 वर्षीय क्रांति, 28 वर्षीय वंदना, 35 वर्षीय शांति देवी, 20 वर्षीय मनीषा व 47 वर्षीय प्रेमशंकर दूबे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed