फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   five free from jail

शिक्षक दिवस पर पांच कैदियों को मिली आजादी

Thu, 05 Sep 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
five free from jail
अयोध्या। गरीबी की मार कोई इन पांच कैदियों से पूछे, जिन्हें गुरुवार को शिक्षक दिवस पर सामाजिक संगठनों के प्रयास से खुली हवा नसीब हुई। जिला जेल से रिहा हुए कैदियों की आंखों में खुशी के आंसू छलक रहे थे। वे जुर्माना अदा करने वालों और ईश्वर का धन्यवाद देते नहीं थक रहे थे।
विज्ञापन

किसी पर आठ सौ रुपये का जुर्माना था तो किसी पर 960 से लेकर 24 हजार तक। घर वाले आर्थिक रूप से विपन्न थे, लिहाजा इनकी जिंदगी जेल में कट रही थी।
लेकिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर ऐसे पांच कैदियों को जिला जेल से रिहा कराने के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं व ट्रस्टों की ओर से धनराशि जमा कर पुण्य का काम किया गया।
विज्ञापन

जिला कारागार अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया है कि सभी रिहा किए गए पांच कैदियों की औपचारिकताएं पूर्ण कराई गई। उन्होंने बताया है कि तथागत बुद्ध सेवा संस्थान ट्रस्ट अयोध्या ने महराजगंज थानाक्षेत्र के राजेपुर निवासी खुरबुद्दी सिंह पुत्र वंशगोपाल सिंह का 800 रुपये, लखनऊ जिले के तालकटोरा निवासी राहुल पासी पुत्र वीरेंद्र पासी पर 960 रुपये व बाराबंकी जिले दक्षिणटोला निवासी शकील अहमद पुत्र इब्राहीम अहमद का 1800 रुपये जुर्माना जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इन्हें रिहा करने का कोर्ट से आदेश आया। इसी तरह शफीक पुत्र बरकत का 24 हजार 700, नरेश का 17 हजार 200 रुपये राज्य सरकार ने जमा किया। जेल अधीक्षक ने बताया कि सभी की धनराशि जमा कराते हुए औपचारिकताओं को पूर्ण कर रिहा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed