फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   five branches of PNB inaugrate

पीएनबी की पांच शाखाओं का उद्घाटन

Sat, 31 Oct 2015 11:51 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
बैंक शाखाओं को कंप्यूटरीकृत कर कोर बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराने की कवायद में जुटे पीएनबी बैंक प्रबंधन ने तकनीकी का भरपूर उपयोग करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


शनिवार को बैंक के फील्ड महाप्रबंधक लखनऊ क्षेत्र ने रीडगंज स्थित बैंक के मंडल कार्यालय पर बैठकर रिमोट के सहारे इकौना व गिलौला बैंक शाखाओं समेत विभिन्न जिलों की पांच शाखाओं का उद्घाटन किया।

उद्घाटन अवसर पर फील्ड महाप्रबंधक अरविंद तिवारी ने कहा कि बैंक प्रबंधन की प्राथमिकता सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराने की है। इसी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक शाखाओं का चरणबद्ध विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन


शाखाओं के उद्घाटन के बाद एकमुश्त ऋण समाधान शिविर में आये लोगों को संबोधित करते हुए मंडल प्रमुख वीके धवन ने सभी से समय से ऋण की अदायगी की अपील की।

मंडल कार्यालय से श्रावस्ती जिले के इकौना व गिलौला, गोंडा जिले के कर्नलगंज स्थित पिपरी, सुलतानपुर जिले के कूरेभार व बहराइच के कैसरगंज स्थित डिहवा शोरबहादुर सिंह के शाखा परिसरों का रिमोट से उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed