{"_id":"5a301b984f1c1b001c8b8704","slug":"first-mayor-of-municipal-corporation-s-rishikesh-took-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के पहले मेयर ऋषिकेश ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के पहले मेयर ऋषिकेश ने ली शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। नवगठित नगर निगम अयोध्या के प्रथम मेयर के रूप में ऋषिकेश उपाध्याय का राजतिलक हो गया। खचाखच भरे रामकथा पार्क में मंगलवार को मेयर के अलावा 36 पार्षदों को कमिश्नर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सपा पार्षदों ने पहले ही शपथ ग्रहण समारोह के बहिष्कार की घोषणा की थी, जिसके तहत वे शपथ लेने नहीं पहुंचे।
पहली बार गठित हुए अयोध्या नगर निगम की सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है। इस ऐतिहासिक पल पर शपथ ग्रहण समारोह को भगवामय बनाने में भाजपाइयों ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी।
शपथ ग्रहण में मुख्य अतिथि के रूप में परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, सांसद लल्लू सिंह सहित सभी भाजपा विधायक व अयोध्या के संत-महंत भी पहुंचे। शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता कर रहे मंडलायुक्त मनोज मिश्र ने मेयर ऋषिकेश उपाध्याय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
इसके बाद मेयर ने नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई। नगर निगम के प्रथम मेयर ने 12:10 बजे शपथ ग्रहण की। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। नगर आयुक्त मार्तंड प्रताप सिंह ने शपथ ग्रहण समारोह में अतिथियों का आभार ज्ञापित किया।
संचालन भाजपा के जिला महामंत्री संजीव सिंह ने किया। मंच के अलावा पूरा रामकथा पार्क भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं से पटा रहा। जिलाध्यक्ष भाजपा अवधेश पांडेय बादल, शक्ति सिंह, अभय सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, राजू दास बड़ी संख्या में भाजपाई व नगरवासी मौजूद रहे।
मंच पर रहे मौजूद
मंच पर परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, सांसद लल्लू सिंह, दशरथमहल बड़ास्थान के महंत बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य, मणिरामछावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, रामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, महंत अवध किशोर शरण, महंत डॉ रामानंद दास, महंत नारायणाचारी, महंत कन्हैयादास रामायणी, महंत मनमोहन दास, अयोध्या नरेश बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप खरे, नगर विधायक वेद गुप्ता, रूदौली विधायक रामचंद्र यादव, गोसाईगंज विधायक इन्द्रप्रताप तिवारी, बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश सिंह, विजय बहादुर पाठक, सुधीर कुमार सिद्धू सहित अन्य रहे।
वैदिक मंत्रोच्चार व शंखनाद के बीच ली शपथ
अयोध्या का रामकथा पार्क नवसृजित अयोध्या नगर निगम के पहले शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बना। पार्क को भाजपाइयों ने भगवा दुर्ग में तब्दील कर रखा था। पार्क के चारों तरफ केसरिया ध्वज लहरा रहा था।
शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ रामबल्लभाकुंज के आचार्यों व वेदपाठी छात्रों ने मंत्रोच्चार व शंखनाद के साथ किया। मेयर के शपथ लेते ही पूरा रामकथा परिसर शंख ध्वनि से गूंज उठा। कुछ पार्षद शपथ लेने के बाद जय श्रीराम का नारा भी लगाते रहे।
इन 36 पार्षदों ने ली शपथ
शपथ ग्रहण करने वाले पार्षदों में द्रोपदी, सुमेरा देवी, मीरा, शकुंतला, श्रीकृष्ण, हरीराम, अनीता सिंह, नंदलाल, रीना सिंह, चमेला देवी, नीलम सिंह, अनुज दास, संतोष सिंह, अशोका, मीरा जायसवाल, श्रद्धा, दिनेश कुमार, अनिल सिंह, अनुभव, आलोक कुमार, पुष्पा देवी, बृजेन्द्र बहादुर सिंह, दिलीप कुमार, गरिमा, रामचंदन तिवारी, अर्चना श्रीवास्तव, राजेश कुमार, सविता यादव, संजय, लक्ष्मी सिंह, सुधारानी, बाबूनंदन, सुधीर नारायण, रमेश, बुद्धिपाल और ओमप्रकाश ने शपथ ग्रहण की।