फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Firing in Devi Jagran, one killed, two sisters injured

देवी जागरण में फायरिंग, एक की मौत, दो बहनें घायल

Thu, 14 Oct 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Firing in Devi Jagran, one killed, two sisters injured
अयोध्या। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के देवकाली स्थित कोरखाना नील गोदाम के पास चल रहे देवी जागरण कार्यक्रम के दौरान बुधवार रात 10 बजे एसयूवी सवार चार हमलावरों ने सीने में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी।
विज्ञापन

भागते वक्त अंधाधुंध फायरिंग में छर्रे लगने से युवक की दो बहनें भी घायल हुई हैं। दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मौके पर भीड़ ने एक हमलावर को पकड़ लिया है, बाकी तीनों की तलाश में एसएसपी ने चार टीमें गठित की है।
विज्ञापन

घेराबंदी शुरू कर दी गई है। पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं। हमले के पीछे पुरानी दुश्मनी की बात सामने आ रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के देवकाली पुलिस चौकी अंतर्गत नील गोदाम के पास अशोक यादव के घर के सामने मां दुर्गा की प्रतिमा के पास नवरात्र की अष्टमी बुधवार रात में देवी जागरण का कार्यक्रम हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच रात करीब 10 बजे एक्सयूवी पर सवार चार बदमाश आए और असलहे से ताबड़तोड़ फायर करके नील गोदाम देवकाली निवासी मंजीत यादव (32) पुत्र कमलेश यादव के सीने में गोली मार दी।
मंजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दो बहनों खुशी यादव(14) और लकी यादव (10) गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। इन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को को पकड़ लिया, जबकि अन्य भागने में कामयाब हो गए। एसपी सिटी विजयपाल सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गये।
एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया हमलावरों की धरपकड़ के लिए चार टीमें गठित कर दी गई हैं। पकड़े गए एक हमलावर से पूछताछ की जा रही है। मौके पर मिले हमलावरों के वाहन कब्जे में ले लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed