फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fire in two shops in the middle of the city, chaos ensued

शहर के बीच लगी दो दुकानों में आग, मची अफरातफरी

Fri, 24 Sep 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fire in two shops in the middle of the city, chaos ensued
रिकाबगंज स्थित दुकान में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मी व जमा लोगो की भीड़ - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। शहर के बीचोबीच गुरुवार दोपहर अचानक दो दुकानों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकानदारों के अनुसार 20 लाख की क्षति का होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

रिकाबगंज चौराहे के अलका टॉवर के निकट गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अचानक चांदनी फैशन की दुकान में आग लग गयी। कपड़े की दुकान होने के कारण तेजी से विकराल हुईं लपटों ने बगल की दुकान पीए फैशन को भी अपनी जद में ले लिया।
विज्ञापन

इससे दुकान के अंदर व आस पास के लोग निकल कर बाहर भागे। पूरे रिकाबगंज चौराहे पर अफरातफरी मच गई। सड़क के दोनों और आग बुझाने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर फायर ब्रिगेड को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अयोध्या राज किशोर राय के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे दल ने फायर स्टेशन पर उपलब्ध वाटर बॉउजर और फॉर्म टेंडर के सहित पांच फायर टेंडरों के द्वारा रिले पंपिंग करके आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया।आग से कोई जनहानि नहीं हुई।
हालांकि जब तक आग बुझी दोनों दुकान का सामान जलकर राख हो गया था। अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया है कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। दुकानदारों का कहना है कि आग में लगभग 20 लाख रुपये की क्षति हुई है।

फायर ब्रिगेड दल के चालक रंगीलाल, चालक राम प्रसाद पांडे ,फायरमैन गोपेश रावत, राघव राम पांडे, सुशील कुमार, लीडिंग फायरमैन जय मूर्ति यादव व अन्य स्टाफ ने आग पर बुझाने में महती भूमिका अदा की।

रिकाबगंज स्थित दुकान में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मी, मौके पर मौजूद मुख्यअग्निशमन अधि?

रिकाबगंज स्थित दुकान में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मी, मौके पर मौजूद मुख्यअग्निशमन अधि?- फोटो : FAIZABAD

रिकाबगंज स्थित दुकान में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मी, मौके पर मौजूद मुख्यअग्निशमन अधि?

रिकाबगंज स्थित दुकान में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मी, मौके पर मौजूद मुख्यअग्निशमन अधि?- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed