फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   fire

दलित बस्ती में आग से दो की गृहस्थी राख

Sun, 03 May 2020 07:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
fire
तारुन। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत तारडीह के दलित बस्ती में शनिवार रात अज्ञात कारणों से छप्पर के मकान में लगी आग से दो परिवारों की गृहस्थी राख हो गई। लेखपाल ने रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दिया।
विज्ञापन

प्रधान हरिश्चंद्र निषाद ने बताया कि दलित बस्ती में शनिवार रात करीब 12 बजे धर्मेंद्र के छप्पर से अचानक लपटें निकलने लगी। उस दौरान ग्रामीण गहरी नींद में थे। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश करते तब तक आग ने पड़ोसी किरन पत्नी तुलसीराम के छप्परों को अपने आगोश में ले लिया और देखते ही देखते दोनो परिवारों के चार आवासीय छप्पर और संपूर्ण गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। बताया कि आगजनी में धर्मेंद्र कुमार की दो साइकिल, एक चारा काटने वाली मशीन, तीन चारपाई, खाद्य सामग्री आदि तथा किरन की एक साइकिल, राशन, चारपाई, बिस्तर सहित मकान में रखे हुए सभी सामान जलकर राख हो गए। रविवार सुबह मौके पर पहुंचे लेखपाल संतराम दुबे ने नुकसानी का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत व झोपड़ी में लगी आग से नुकसान
रामपुरभगन। तारुन के ग्राम पंचायत मीतनपुर में रविवार को हृदयराम यादव के खेत एवं झोपड़ी मे आग लग जाने से गेहूं, गन्ना, इंजन पाइप व अनाज जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान सुधीर सिंह ने बताया कि साढ़े तीन बीघा खेत में गन्ना और गेहूं की फसल थी, जो जल गई तथा खेत में ही बनी आवासीय झोपड़ी में रखा दो बोरी गेहूं, एक पंखा, पाइप व गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। हल्का लेखपाल सूर्यभान वर्मा ने बताया कि खेत और झोपड़ी में हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट एसडीएम बीकापुर को प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed