फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fire caused by short-circuit in restaurant

रेस्टोरेंट में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग

Wed, 06 Jan 2016 10:33 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Jan 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली के सिविल लाइन इलाके में दूरसंचार भवन के पास मुख्य मार्ग पर एक कांपलेक्स है। कांपलेक्स के बेसमेंट में मिठाई की प्रतिष्ठित दुकान व रेस्टोरेंट है। पहली मंजिल पर एक जूता कंपनी का शोरूम है, उसके ऊपर एक निजी कंपनी का रेस्टोरेंट व सबसे ऊपर जिम चलता है। बुधवार अपराह्न लगभग तीन बजे बेसमेंट स्थित दुकान में आग की लपट और धुआं उठने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पहले कर्मियों ने प्रतिष्ठान में मौजूद यंत्र से आग पर काबू पाने की कवायद शुरू की, लेकिन यंत्र से गैस ही नहीं निकली। आग की लपट व धुआं देख रेस्टोरेंट में मौजूद ग्राहक व कर्मी शोर करते बाहर निकल आए और जानकारी पुलिस व फायर दस्ते को दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने रोड के एक साइड पर यातायात रोकवा दिया। पूरा टावर खाली कराया गया। लोग हड़बड़ाकर बाहर भागे। इसी बीच अग्निशमन अधिकारी फायर दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कवायद शुरू की। लगभग पौन घंटे चली मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। संबंधित प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर आशीष आर्या ने बताया कि प्रतिष्ठान के सामने बड़ा ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के चलते आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षति का आकलन कराया जा रहा है। लाखों की क्षति हुई है। अग्निशमन अधिकारी एनपी सिंह का कहना है कि मौके पर पहुंचे फायर दस्ता ने आग को बढ़ने से रोक दिया। आशंका जताई कि वोल्टेज तेज होने के चलते प्रतिष्ठान का इनवर्टर जल गया और बिजली की शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed