फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fire burns houses of five brothers, youth blaze

आग से पांच भाइयों के मकान जले, युवक झुलसा

Sat, 15 Apr 2017 12:01 AM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 15 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fire burns houses of five brothers, youth blaze
शुक्रवार को कोटसराय में आग लगने के बाद जलकर राख हुआ घर का सामान। - फोटो : अमर उजाला
कोटसराय गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला की मौत को लेकर उसके नाते-रिश्तेदार मातम मना रहे थे। इधर वृद्धा का शव अंतिम संस्कार के लिए घाट पहुंचा कि उधर एक मकान में आग लग गई। आग की लपटें तेज हुईं तो एक-एक कर पांचों भाइयों के आशियाने को आगोश में ले लिया। कीमती सामानों को बचाने की जद्दोजहद में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।       
विज्ञापन


वाकया शहर से सटे सोहावल तहसील के गांव कोटसराय का है। कोटसराय गांव निवासी त्रिभुवन यादव के पांचों लड़कों ने पैतृक आवास में बंटवारे के बाद अलग-अलग मकान बना रखे हैं। गुरुवार की शाम गांव में ही रह रही रिश्ते में बुआ की मौत की खबर पर पांच भाई व उनका परिवार रात से ही मातम मना रहा था और घर की महिलाएं भी मृतका के घर पर थीं।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह सभी लोग शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए कैंट थाना क्षेत्र स्थित जमथरा घाट पहुंच गये। गांव में केवल छोटा भाई मनोज ही बचा था। इसी बीच एक भाई के आशियाने के छप्पर में आग लगी और पछुआ हवा के बीच थोड़ी ही देर में लपटें विकराल हो गईं और आसपास के आशियानों को अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने की खबर पर 22 वर्षीय मनोज कुमार घर के सामने पहुंचा तो माजरा देख बदहवास हो गया। घर में रखे कीमती सामनों को बचाने की जद्दोजहद में घर में घुसा तो गंभीर रूप से झुलस गया। गांव वालों ने आग पर काबू पाने की कवायद शुरू की और सूचना अग्निशमन दस्ते को दी।


जब तक अग्निशमन दस्ता पहुंचता गांव वालों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। हालांकि घर में रखे सामान को बचा नहीं सके। आग लगने से परिवार के बेचूराम, तिलकराम, शिवशंकर, हरिशंकर व मनोज कुमार के घरों के सामान जले हैं। ग्राम प्रधान के साथ पहुंचे हलका लेखपाल ने क्षति का आकंलन किया है। अग्निशमन अधिकारी एनपी सिंह का कहना है कि सूचना पर फायर दस्ते को मौके पर भेजा गया। आग लगने से हुई क्षति का आकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed