फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   FIR on husband

पति पर लगाया पिटाई व दुष्कर्म का आरोप

Thu, 21 Nov 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
FIR on husband
अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली पत्नी ने पति के ऊपर दुष्कर्म का प्रयास करने व विरोध करने पर जमकर पीटने व घर से निकालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल महिला को सपा की एमएलसी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने पीड़िता का हालचाल लिया और पति के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के एक मोहल्ले की रहने वाली पीड़िता पत्नी का आरोप है कि उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उसका पति सौरभ यादव पावर कॉर्पोरेशन में कर्मचारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के दो वर्ष बाद नौकरी मिलने के बाद उसका पति दहेज के लिए उससे हमेशा मारपीट करता था, इसको लेकर पूर्व में केस दर्ज कराया गया था। आरोप है कि उसका पति अधिक दहेज के चक्कर में अब दूसरे विवाह की फिराक में हैं, इसको लेकर दोनों में अकसर विवाद होता था।
पीड़िता के अनुसार वह वर्तमान में अपने पति के साथ ही रहती है। आरोप है कि गुरुवार को उसके पति ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने उसे जमकर पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद पति ने उसे घर बाहर निकालकर फेंक दिया।

वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने बताया कि सूचना पर वो अस्पताल गए थे और पीड़िता का बयान लिया गया। पति-पत्नी का विवाद है, मारपीट हुई है। तहरीर पुलिस को दी गई है, केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed