फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   File a petition in court against mulayam singh

सपा मुखिया के खिलाफ कोर्ट में निगरानी याचिका दाखिल

Tue, 06 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 06 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
File a petition in court against mulayam singh
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ जिला जज कोर्ट में सीजेएम के आदेश के खिलाफ निगरानी याचिका दायर की गई है। एडीजे दामोदर सिंह ने मामले की सुनवाई के लिए 9 सितंबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन


अयोध्या में कारसेवकों पर गोलीकांड को लेकर सपा सुप्रीमो मुलायम के खिलाफ 3 सितंबर को बड़ी छावनी के संत ओमप्रकाश की ओर से दायर किए गए इस्तगासे को सीजेएम की अदालत ने ग्राह्यता के बिंदु पर खारिज कर दिया था।
विज्ञापन


निगरानीकर्ता के अधिवक्ता हरिओम दुबे व आरपी पाठक ने बताया कि ओमप्रकाश ने एक सितंबर को दायर केस में कहा था कि 28 अगस्त को समाचार पत्रों पर मुलायम ने अपने बयान में कहा कि  यदि अयोध्या में 1990 में 16 के बजाए 30 कारसेवक भी मारे जाते तो भी मुझे कोई हर्ज नहीं होता और मेरे ही इशारे पर कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सपा मुखिया के आदेश पर 30 अक्तूबर 1990 को अयोध्या में पुलिस ने अंधाधुंध गोलियां चला कई श्रद्धालुओं की हत्या कर दी थी। लेकिन महज 16 हत्याओं की ही पुष्टि प्रशासन ने की। बताया कि मुलायम  के इस बयान से सामाजिक व धार्मिक सौहार्द की क्षति हुई तथा लोगों के मध्य विद्वेष की भावना पैदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed