फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Faizabad water supply in the affected

फैजाबाद में भी जलापूर्ति प्रभावित

Wed, 09 Sep 2015 11:25 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
रही सही कसर जनरेटर
विज्ञापन
पूरा कर दे रहे हैं। जिले में नौ जनरेटर से युक्त नलकूप है, जिनमें से सात के जनरेटर इस समय खराब पड़े हैं। यही वजह है कि लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है।

दोपहर और शाम के वक्त पानी के लिए लोगों को इंडियामार्का हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिले में 36 ट्यूबवेल हैं, जिसमें से 35 चालू हैं।

जबकि हसनू कटरा का एक ट्यूबवेल खराब है। नगर पालिका आंकड़ों की बाजीगरी भी खूब कर रही है। जिले में नौ नलकूप हैं, जिसमें सात खराब पड़े हैं।

इनमें से दो के ही जनरेटर सही हैं। नगर पालिका के सेड्यूल में सुबह पांच से दस बजे, दोपहर में 12 से दो बजे तक और सायं पांच से रात्रि दस बजे पानी की आपूर्ति की जाती है।

इन तीनों समय में बिजली की कटौती होती है। ऐसे में यक्ष प्रश्न यह है कि नागरिक पानी के लिए कहां जाएं। नगर पालिका, फैजाबाद के अध्यक्ष विजय गुप्त का कहना है कि लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है तो इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन जिम्मेदार है।

जब बिजली आएगी तभी लोगों के घरों तक पानी पहुंचेगा। पावर कॉर्पोरेशन पहले बताए कि किसी समय वह बिजली आपूर्ति करेगा, तभी उसी हिसाब से नगर पालिका अपने कर्मचारियों की पानी आपूर्ति के लिए ड्यूटी लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed