फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Faizabad Prayag increase train speeds on track

प्रयाग से फैजाबाद ट्रैक पर बढ़ेगी ट्रेन की स्पीड

Tue, 16 Feb 2016 11:54 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Faizabad Prayag increase train speeds on track
निर्धारित समय से काफी बिलंब से पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पुतिया ने प्रयाग से फैजाबाद के ट्रैक की गति 50 के बजाय दुरुस्त कराकर 75 किमी प्रतिघंटा करने का ऐलान किया है। हालांकि वर्ष 2009 में ही यह घोषणा की गई थी, जिस पर अब अमल कर तेजी से काम शुरू हुआ है। जल्द ही ट्रैक दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


जीएम एके पुतिया ने मीडिया से कहा कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक और दूसरे के शेडों का विस्तार यार्ड की रिमॉडलिंग के बाद शुरू होगा। रेल बजट में यार्ड की रिमॉडलिंग के लिए प्रस्ताव भेजा है। आरआरआई बिल्डिंग के निर्माण का टेंडर निकाला जा चुका है। साल के अंत तक इसका निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अयोध्या की कोलसाइडिंग और फैजाबाद मालसाइडिंग को सलारपुर ले जाने की संभावनाओं का पता लगाया जाएगा। बताया कि प्रयाग से फैजाबाद तक के ट्रैक की स्पीड अभी 50 किमी. है। इसे बढ़ाकर 75 करेंगे। दो महीने में प्रयाग से सुलतानपुर तक यह काम शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद फैजाबाद तक दूसरे चरण में एडॉप्ट करेंगे। बाराबंकी से जफराबाद ट्रैक को दोहरा करने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। पहले चरण में जफराबाद से अकबरपुर तक यह काम शुरू होने जा रहा है। जीएम के साथ डीआरएम एके लाहोटी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एके सिन्हा,डीईएन, सहायक मंडल अभियंता एके बाजपेयी आदि उनके साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed