{"_id":"5f491caa8ebc3e17600b8caa","slug":"faizabad-faizabad-news-lko537297346","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 सितंबर को घोषित होगी स्नातक कोर्सों की मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 सितंबर को घोषित होगी स्नातक कोर्सों की मेरिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि नए सत्र की तैयारी में लगा हुआ। विवि प्रशासन ने स्नातक वर्ग के कोर्स के लिए मेरिट बनानी शुरू कर दी है। 5 सितंबर को विवि अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट अपलोड कर देगा। साथ ही विवि अपने विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से 9 सितंबर तक ऑनलाइन काउंसलिंग व फीस जमा कराएगा। इसके उपरांत 10 सितंबर को चयनित विद्यार्थी अपने-अपने विभागों में रिपोर्टिंग करेंगे।
अवध विवि ने इस बार पिछली बार की गलतियों से सबक लेते हुए अप्रैल में ही ऑनलाइन आवेदन लेने शुरू कर दिए थे। हालांकि विवि प्रशासन ने पहले जून फिर जुलाई और अब 27 अगस्त आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की है।
इसका विवि को बेनिफिट भी मिला है। इस बार लगभग 70 कोर्सों के लिए 10 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। अब विवि प्रशासन ने तय किया है कि अब स्नातक कोर्सों की अंतिम तिथि को बढ़ाया नहीं जाएगा। विवि प्रशासन का तर्क है कि इंटर के सभी बोर्डों का परीक्षा परिणाम आ चुका है। साथ ही स्नातक कोर्सों के लिए 2500 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
इसलिए अब एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए। विवि प्रशासन ने स्नातक कोर्सों की मेरिट लिस्ट व कट ऑफ बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। विवि प्रशासन ने कोविड 19 के दृष्टिगत प्रवेश परीक्षा न कराकर मेरिट पर एडमिशन लेने का मन बनाया है। मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि 5 सितंबर निर्धारित की गई है।
इसके साथ ही विवि कोविड 19 के चलते इस बार काउंसलिंग भी ऑनलाइन करेगा। इसके लिए विवि ने एक विशेष प्रकार का सॉफ्टवेयर तैयार किया है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद 9 सितंबर तक काउंसलिंग व फीस जमा करने का सिलसिला चलेगा। साथ जिन स्थानों पर ऑनलाइन सुविधा नहीं होगी, वह अभ्यर्थी अपने संबंधित विभाग के हेड से मिलकर काउंसलिंग व फीस जमा करा सकेंगे।
अवध विवि प्रशासन पिछले 2 माह से कॉपियां चेक हो जाने का दावा कर रहा है। लेकिन अभी तक शासन की गाइडलाइन के अनुसार कुछ कोर्सों को छोड़कर अधिकांश कोर्सों के परिणाम तक घोषित नहीं कर सका है। यही हाल फाइनल वर्ष की परीक्षाओं का भी है। परीक्षाएं कब होंगी, इसकी जानकारी विवि प्रशासन के पास नहीं है।
विवि के परीक्षा नियंत्रक कुलसचिव का अतिरिक्त प्रभार मिल जाने के बाद काफी व्यस्त हैं। आवश्यक सूचनाओं का प्रभार भी मीडिया प्रभारी को दे दिया है जबकि मीडिया प्रभारी बताते हैं कि उनके पास परीक्षा की तिथि और परिणाम से संबंधित कुछ जानकारी नहीं है।
कुलपति के निर्देश पर विवि के स्नातक कोर्सों के लिए मेरिट लिस्ट 5 सितंबर को जारी की जाएगी, तैयारियां चल रही हैं। इस बार कोविड 19 के चलते कोशिश की जा रही है कि काउंसलिंग व फीस ऑनलाइन ही जमा कराई जाए। हालांकि जिन स्थानों पर ऑनलाइन सुविधा नहीं होगी, वहां के अभ्यर्थियों को विवि आकर फीस जमा करनी होगी।
- प्रो.वीके श्रीवास्तव, प्रवेश समन्यवक, अवध विवि