{"_id":"5f4918738ebc3e7133782a89","slug":"faizabad-faizabad-news-lko5372897175","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट\/जेईई की परीक्षाओं को लेकर सड़क पर उतरे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट/जेईई की परीक्षाओं को लेकर सड़क पर उतरे सपाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जेईई/नीट की परीक्षाओं के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं पर लाठीचार्ज करने का मामले की चिंगारी जिले में भी पहुंच गई हे। शुक्रवार को सपा युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया तो समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जयसिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता गुलाबबाड़ी स्थित सपा कार्यालय पर एकत्रित हुए और हाथ में तख्ती लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रीडगंज चौराहे से रोक लिया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन लेकर कार्यकर्ताओं को वापस कराया।
जय सिंह राणा ने कहा कि कोरोना काल में नीट/जेईई की परीक्षा कराना छात्रहित में नहीं है, जिसके विरोध में लखनऊ में सपा नेताओं द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज निंदनीय है। लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों की पहचान कर मुकदमा पंजीकृत किया जाय। नीट/जेईई की परीक्षा स्थगित किया जाय। पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाय। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान अतिशीघ्र कराया जाय।
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों को राशन एवं पालतू पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराया जाय। इस मौके पर शोएब खान, अवधेश गोस्वामी जिला उपाध्यक्ष, मनोज यादव पूर्व प्रधान, वीरसेन यादव, अशोक यादव, सुफियान शाह, मस्तराम यादव आदि मौजूद रहे।
वहीं, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अतुल चौधरी ने नगर मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश सिंह को सौंपे ज्ञापन में कहा कि ज्ञापन देने गए नेताओं पर लाठीचार्ज करना पुलिस की कायरतापूर्ण हरकत है। सरकार छात्रों की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है। जिससे संविधान में प्रदत्त मूल अधिकारों का हनन हो रहा है।