{"_id":"5ded31078ebc3e1bcf3f4e7d","slug":"exam-faizabad-news-lko496668742","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीईटी में धरे गए दो मुन्ना भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटीईटी में धरे गए दो मुन्ना भाई
विज्ञापन
कैंट पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या/पूरा बाजार। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में जिले के दो स्कूलों में दो मुन्ना भाई दबोचे गए। इनमें से एक आशा भगवान बक्स सिंह महाविद्यालय पूरा बाजार में व दूसरा दि क्रैंबियन स्कूल में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
आरोपियों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जिले के 91 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा में 4735 अभ्यर्थियों ने किनारा कस लिया। जबकि 67257 उपस्थित रहे।
रविवार को जिले में हो रही सीटीईटी में चुस्त सुरक्षा व्यवस्था रही। इस दौरान प्रथम पाली की परीक्षा में थाना महराजगंज स्थित आशा भगवान बक्श सिंह महाविद्यालय पूरा बाजार में बृजेश कुमार निवासी जनपद बहराइच, संभल के महेश के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक की सूचना पर महराजगंज पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
वहीं, फैजाबाद शहर के कैंट एरिया स्थित दि क्रैंबियन स्कूल में चंद्रशेखर पांडेय निवासी अंबेडकरनगर के स्थान पर कृष्णकांत वर्मा निवासी अंबेडकरनगर परीक्षा देते पकड़ा गया। थाना कैंट पुलिस ने परीक्षा दे रहे कृष्णकांत व परीक्षा केंद्र के बाहर से अभ्यर्थी चंद्रशेखर को दबोच कर हिरासत में ले लिया है।
सीओ सिटी व सदर अरविंद चौरसिया ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक की सूचना पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे दो आरोपी व एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है। बताया कि दूसरी पाली की परीक्षा विशेष निगरानी में कराई गई।