{"_id":"bbf232b3f4e817ea085e3cacf27702f0","slug":"everybody-grew-from-fog-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे से हर किसी की बढ़ी दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे से हर किसी की बढ़ी दिक्कतें
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
सर्दी के मौसम में मंगलवार को भी शहर, बाजार और गांव कोहरे की चादर से ढके रहे। दोपहर तक छाये रहे कोहरे से वाहनों व ट्रेनों के यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
यात्री, रिक्शा चालक और गरीब ठिठुरते जहां नजर आये वहीं कोहरे ने ट्रेन और वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। इसकी वजह से लेटलतीफी बनी रही।
हल्की धूप निकलने पर वातावरण में कुछ गरमाहट जरूर दिखी। सुबह का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डा. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार तक सुबह कोहरा और दिन में बदली रहने की संभावना है।
इसके आगे दिन में तो धूप हो सकती है, लेकिन कोहरा बने रहने की उम्मीद है। फिलहाल अभी तो पछुआ हवा चलने और आसमान साफ रहने के संकेत मिल रहे हैं। उधर कोहरे से रेलगाड़ी व बसों से सफर करने वालों की मुश्किलें बढ़ गईं।
विज्ञापन
देहरादून से हावड़ा दून एक्सप्रेस दो घंटा, अमृतसर से जयनगर सरयू-यमुना तीन घंटा, धनबाद से फिरोजपुर किसान एक्सप्रेस दो घंटा, टाटानगर से अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस तीन घंटा, गोरखपुर से यशवंतपुर एक घंटा व दिल्ली-आजमगढ़ कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटे बाद गुजरी।