फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Entry of vehicles restricted in Ramnagari today

अयोध्या: रामनगरी में आज वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Sat, 18 Feb 2023 06:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 18 Feb 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
Entry of vehicles restricted in Ramnagari today
अयोध्या। महाशिवरात्रि को लेेकर रामनगरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रामनगरी में सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए शनिवार को सुबह चार बजे से रूट डायवर्जन लागू रहेगा। सरयू के स्नान घाट, नागेश्वरनाथ समेत अयोध्या के प्रमुख मठ मंदिरों पर पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि के मद्देनजर जिले के सभी शिवालयों पर थाना-चौकी पुलिस द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या परिक्षेत्र के डीआईजी अमरेंद्र प्रताप सिंह और एसएसपी मुनिराज जी ने शुक्रवार को सभी सर्किल अधिकारी, थाना व चौकी प्रभारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने नागेश्वरनाथ मंदिर पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया है। सरयू के स्नान घाटों पर भी बैरिकेडिंग कर जल पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अयोध्या के अन्य प्रसिद्ध शिव मंदिर, क्षीरेश्वरनाथ, चंद्रहरि मंदिर, हरदेवनाथ समेत सभी शिवालयों और हनुमानगढ़ी, कनक भवन समेत सभी प्रमुख मठ मंदिरों पर अतिरिक्त महिला व पुरुष पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।

कहा कि अयोध्या में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना के चलते शनिवार सुबह चार बजे से भीड़ समाप्त होने तक अयोध्या में किसी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

वाहनों के आने जाने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यातायात निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ल ने बताया कि अयोध्या के सभी प्रवेश द्वार, चौराहों, हाईवे पर यातायात कर्मियों की तैनाती की गई है।


एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षाबलों को निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा इंतजामों से श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed