फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Encounter between police and miscreants, three miscreants got shot

पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाशों को लगी गोली

Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Encounter between police and miscreants, three miscreants got shot
अयोध्या। थाना कैंट अंतर्गत ग्राम हांसापुर के पास सोमवार देर रात पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। करीब 12 राउंड गोली चलने के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल बदमाशों के गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इनके पास से एक पिस्टल, दो तमंचे व कारतूस, सात मोबाइल व एक दिल्ली के नंबर की कार भी बरामद हुई।
विज्ञापन

तीनों बदमाश आजमगढ़ जनपद के रहने वाले हैं। वह लूट, चोरी व जहरखुरानी जैसी वारदात को अंजाम देते थे। इन्होंने बस्ती निवासी एक युवक को बेहोश करने के बाद पहले लूटपाट की थी, बाद में उसकी हत्या भी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों शातिर अपराधी हैं, इनके खिलाफ 27 से अधिक केस दर्ज हैं। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की तीन शातिर अपराधी अयोध्या से नाका की ओर आ रहे हैं।
इस पर थाना कैंट प्रभारी अरुण प्रताप सिंह, कोतवाली नगर प्रभारी देवेंद्र सिंह व स्वॉट टीम प्रभारी रतन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने अग्रसेन तिराहे पर नाकेबंदी की।
देर रात करीब दो बजे एक कार में सवार कुछ लोग आते दिखाई पड़े, जो पुलिस को देखकर उसके ऊपर फायरिंग कर डाभासेमर की ओर भागे। पुलिस बल ने इनका पीछा किया तो यह डाभासेमर से रायबरेली रोड की तरफ भागे।
इनको हांसापुर गांव के पास घेराबंदी कर रोक लिया गया। उन्होंने बताया कि अपने को चारों ओर से घिरा देख इन्होंने पुलिस के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इनमें से एक गोली पुलिस की जीप पर भी लगी।
पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में कार सवार तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़े। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया।
घायल बदमाशों की पहचान पंकज निषाद निवासी लेधौरा थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़, अजय यादव निवासी कंधरापुर थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ व अखिलेश पासवान निवासी सहाबुद्दीनपुर थाना बिलरिया जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई।
इनके पास से एक पिस्टल, दो तमंचे, कारतूस, सात मोबाइल व एक कार बरामद हुई। इस मुठभेड़ में किसी भी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि तीनों शातिर बदमाश हैं।
यह सभी मिलकर लूट-चोरी, जहरखुरानी की वारदात करते थे। इनके खिलाफ अयोध्या, आजमगढ़, अंबेडकरनगर समेत अन्य जनपदों में 27 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। गैंगेस्टर की भी कार्रवाई की गई है।

बताया कि बीते दिनों इन्होंने फैजाबाद शहर में एक दुकान पर काम करने वाले सोनू निवासी बस्ती को लिफ्ट देकर अपनी कार में बिठा लिया था। इनके साथ जहरखुरानी कर पहले लूटपाट की बाद में सोनू की हत्या कर शव बस्ती में फेंक दिया था।
बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान इनके गिरोह के कई अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिली है, इनकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed