{"_id":"6427364672a224aa63049b36","slug":"employment-skills-and-opportunity-to-become-entrepreneurs-will-be-available-in-hostels-faizabad-news-c-13-1-159809-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: हॉस्टलों में मिलेगा रोजगार का हुनर और उद्यमी बनने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: हॉस्टलों में मिलेगा रोजगार का हुनर और उद्यमी बनने का मौका
विज्ञापन
रामनगरी पहुंचे समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने बताई भविष्य की योजना
अभ्युदय केंद्र बनेंगे बड़े छात्रावास, स्मार्ट क्लास से लेकर कौशल विकास की ट्रेनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। आने वाले दिनों में समाज कल्याण विभाग के छात्रावास नए रूप रंग में नजर आएंगे। यहां बच्चों को न केवल रहने खाने की सुविधा मिलेगी। बल्कि उनके भीतर कौशल विकास भी किया जाएगा। वे हुनरमंद बनकर रोजगार कर सकें और उद्यमिता विकास के गुण सीखकर उद्यमी भी बन सकें। यह जानकारी शुक्रवार अयोध्या पहुंचे समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने दी। समाज कल्याण विभाग की मंडलीय समीक्षा में भी उन्होंने इस विषय पर गहन मंथन किया।
सर्किट हाउस में आयोजित समाज कल्याण की मंडलीय समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिलों में बड़े छात्रावासों को प्रतिभा केंद्र के रूप में विकसित किया जाना है। ताकि अनुसूचित वर्ग के छात्रों का स्किल डेवलपमेंट हो और वे रोजगार व उद्यम भी कर सकें। इसके लिए उन्हें तैयार किया जाएगा। इसके लिए जो भी जरूरी संसाधन होंगे, उसका इंतजाम किया जाएगा। छात्रावास में ही उद्यमिता विकास केंद्र भी खोला जाएगा। यहां पर स्मार्ट क्लास, मेस, पुस्तकालय आदि की भी व्यवस्था होगी। इसके अलावा उन्होंने आश्रम पद्धति स्कूलों की समीक्षा की और इन्हें और बेहतर बनाने का संदेश दिया।
कर्मचारियों को हाईटेक बनाने के लिए बांटे लैपटॉप
समाज कल्याण मंत्री ने समीक्षा के बाद सभी जिलों से आए 497 एडीओ, वीडीओ एवं सुपरवाइजर को लैपटॉप बांटे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को नए संसाधनों से इसलिए मजबूत किया जा रहा है। ताकि काम बेहतर हो और समय पर हो। उन्होंने कहा कि योजनाओं में तेजी लाएं और प्रत्येक पात्र तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। कहा कि क्षेत्रीय कर्मचारियों को लैपटॉप, प्रिंटर,अलमीरा, फर्नीचर, एवं आवश्यक स्टेशनरी भी दी जा रही है। ताकि विभाग की ऑनलाइन संचालित योजनाओं का नियमित अनुश्रवण, क्रियान्वयन, आवेदन का त्वरित निस्तारण एवं सत्यापन हो सके। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह समेत अधिकारीगण मौजूद रहे।