फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   employment opportunities increased in the field of tourism

पर्यटन के क्षेत्र में बढ़े रोजगार के अवसर

Fri, 10 Dec 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
employment opportunities increased in the field of tourism
अयोध्या। पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं बढ़ी है। अयोध्या, काशी समेत अन्य शहरों में हो रहे नित नए विकास कार्यों ने विद्यार्थियों के लिए होटल, ट्रैवेल एजेंसी, एयर लाइंस व कार्गो सहित पर्यटन से जुड़े काम काज में रोजगार के नए अवसर खोल दिए है। थोड़ी सी मेहनत से ही इन क्षेत्रों में बेहतर रोजगार प्राप्त हो सकेगा। यह जानकारी लखनऊ विवि से आए पर्यटन विभाग के शिक्षक डॉ. अमर कुमार तिवारी ने दी। वह गुरुवार को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के एमटीए विभाग में आयोजित दीक्षांत सप्ताह के व्याख्यान में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के अवसर तलाशने से पहले अलग-अलग देशों के नियम कानून एवं वहां प्रचलित करेंसी के बारे में जानना बहुत आवश्यक होता है। एक देश से दूसरे देश में जाने के लिए वीजा एवं पासपोर्ट की की औपचारिकताओं को भी समझना जरूरी है। बताया कि पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार पाने के लिए बंगरू, हैदराबाद, पूणे, नोएडा, दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे शहरों में काउंसिलिंग के लिए बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन

अयोध्या में भी पर्यटन आधारित रोजगार के सुनहरे विकल्प मौजूद दिखने लगे हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यटन में रोजगार की असीम संभावनाओं पर एक प्रस्तुतिकरण भी दिया। इसमें प्रथम पुरस्कार एमटीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा ज्योति तिवारी, द्वितीय पुरस्कार वी.वॉक टूरिज्म एंड हास्पिटीलिटी छठें सेमेस्टर के छात्र हर्ष श्रीवास्तव एवं तृतीय पुरस्कार इसी संस्थान की प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अमृता यादव को मिला। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दिलीप कुमार सिंह द्वारा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed