फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Employees traveled to Lucknow by handover ambulance

एंबुलेंस हैंडओवर कर लखनऊ कूच किए कर्मचारी

Fri, 30 Jul 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Employees traveled to Lucknow by handover ambulance
अयोध्या। विभिन्न मांगों को लेकर जिले में आंदोलनरत 102, 108 व एएलएस एंबुलेंस कर्मचारियों ने मांगों का निस्तारण न होने पर सभी एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर लखनऊ कूच कर लिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर से चालकों की व्यवस्था करके करीब 40 एंबुलेंस गुरुवार को संचालित करने का दावा किया है। शेष पर शुक्रवार तक सेवाएं बहाल करने की बात कही गई।
विज्ञापन

जिले में 108, 102 व एएलएस एंबुलेंस के कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर 23 जुलाई से दर्शननगर स्थित पौराणिक स्थल सूर्यकुंड पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
मांगों का निस्तारण न होने पर रविवार तक सभी एंबुलेंस कर्मियों ने एंबुलेंस सूर्यकुंड परिसर में खड़ी करके बेमियादी हड़ताल कर दी। इसके बाद सेवा प्रदाता कंपनी ने मंगलवार देर रात नौ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन व आंदोलित कर्मचारियों के बीच बुधवार को दिन भर चली वार्ता के बाद बात न बनने पर प्रशासन ने एंबुलेंस हैंडओवर करने की बात कही। जिस पर कर्मचारियों ने गुरुवार को सभी एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर करके लखनऊ में आंदोलन के लिए प्रस्थान कर दिया।
संगठन के मीडिया प्रभारी अंकित कुमार पांडेय ने बताया कि अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में सहमति नहीं बन सकी थी। इसलिए हम लोगों ने सभी एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दी हैं।
सभी लखनऊ में धरना-प्रदर्शन के लिए पहुंच गए हैं। कहा कि मांगों का निस्तारण होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय राजा ने बताया कि एंबुलेंस कर्मचारी बार-बार अपनी बातों से मुकर रहे थे।

कई बार अधिकारियों के साथ वार्ता होने पर भी कोई परिणाम नहीं निकला। इसलिए सभी एंबुलेंस गुरुवार को लेकर अपने स्तर से सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। बताया कि गुरुवार को 40 एंबुलेंस संचालित करने का इंतजाम हो गया है। शुक्रवार तक सभी एंबुलेंस सड़कों पर उतरकर सेवाएं प्रारंभ कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed