फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Elephants at the intersection of sabotage, one injured

हाथी ने चौराहे पर की तोड़फोड़, एक जख्मी

Mon, 26 Oct 2015 10:31 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज कस्बे के तेलियागढ़ चौराहे पर सोमवार दोपहर अचानक  एक हाथी बिगड़ गया। उसने तोड़फोड़ करने के साथ ही दुकानदार व राहगीरों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


 उसकी इस हरकत को देख धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिर गए। इस बीच एक मिनी ट्रक को हाथी ने सूंड़ से क्षति पहुंचाई। उसके चालक ने किसी तरह भागकर जान बचाई।

इस दौरान ट्रक के धक्के से एक ठेला टूट गया और दुकानदार घायल हो गया है। जब तक पुलिस पहुंचती महावत हाथी को किसी तरह संभाल कर भाग खड़ा हुआ।

मया से शिवबाबा की ओर जा रहा हाथी सोमवार की दोपहर भीड़ भरे तेलियागढ़ चौराहे पर बिदक गया। महावत द्वारा नियंत्रण न रख पाने से भगदड़ मच गई।

दुकानदार और राहगीर सब अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वाहन जहां-तहां खड़े हो गए। दुकानों के शटर गिरने लगे। जिसको जहां जगह मिली, बचाव के लिए छिपने लगा।
विज्ञापन


 घटना में बिगड़े हाथी ने एक मिनी ट्रक (डीसीएम) के शीशे को चकनाचूर कर जब उसके चालक को अपनी सूंड़ में लपेटना चाहा तो बचाव में चालक ने गाड़ी बैक कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने तो अपनी जान बचा ली लेकिन ट्रक पीछे खड़े ठेले में टकरा गया। भीषण टक्कर लगने से ठेला जहां टूट गया, वहीं ठेला चालक रामकुमार (55) निवासी महाराजगंज जख्मी होकर तड़पने लगा।

 लेकिन हाथी के भय से उसके पास जाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चौराहे पर जब हाथी का उत्पात मचा था तो फैजाबाद पेशी से अकबरपुर जेल ले जा रही बंदियों की वैन को सौ मीटर पहले रोककर उसमें सवार पुलिसकर्मियों ने बंदियों को अपनी निगरानी में एक किनारे खड़ाकर जान बचाई।

 कुछ देर बाद जब हाथी कुछ शांत होकर आगे चला गया, तब क्षेत्रवासियों ने घायल रामकुमार को एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां वह उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।


 कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि हाथी के उत्पात मचाने की जानकारी है लेकिन किसका क्या नुकसान हुआ है, बता नहीं सकते। मौके पर एसएसआई को भेजा गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed