फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Election personnel learned the operation of EVM

Ayodhya News: चुनाव कार्मिकों ने सीखा ईवीएम का संचालन, 15 रहे अनुपस्थित

Sat, 29 Apr 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 29 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Election personnel learned the operation of EVM
ईवीएम का प्रशिक्षण प्राप्त करते कर्मचारी।
अयोध्या। निकाय चुनाव मेंं मतदान कार्य के लिए तैनात होने वाले पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों को शनिवार को प्रशिक्षित किया गया। साकेत महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रशिक्षण में मौजूद मास्टर ट्रेनरों ने चुनाव कार्मिकों को ईवीएम के संचालन से जुड़े गुर बताकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इस दौरान पूरा प्रशिक्षण स्थल ईवीएम की बीप से गूंजता रहा। ईवीएम और मतपत्र से मतदान कराने वाले कार्मिकों को अलग-अलग प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान नामित 15 कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण की शुरूआत करते हुए सीडीओ व प्रभारी अधिकारी कार्मिक नियुक्ति एवं प्रशिक्षण अनिता यादव ने कहा कि नगर निगम अयोध्या में मतदान कार्य ईवीएम से और नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में मतदान मतपत्रों के माध्यम से संपन्न होगा। कहा कि नामित सभी पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारी मतदान कार्य को पूरी निष्पक्ष के साथ पूरा कराए। इस दौरान किसी भी राजनैतिक दल अथवा प्रत्याशी या समर्थक के संपर्क में न रहे। अनुपस्थित कार्मिकों को चेतावनी दी गई कि यदि अगले प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सेदारी नहीं की तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई तय होगी। 1216 कार्मिकों में से 8 पीठासीन और 7 प्रथम मतदान अधिकारी प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

छह कक्षों में आयोजित ईवीएम प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिकों को ईवीएम की बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट के संचालन के बारे में जानकारी दी गयी। इस दौरान कोई कार्मिक बीयू और सीयू को जोड़ने तो कोई मतपत्र सेटिंग न हो पाने को लेकर परेशान दिखा। परियोजना निदेशक आरपी सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों की परेशानी को समझते हुए इस दूर किए जाने के बारे में बताया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी उपेंद्र प्रसाद पाल सहित जिला प्रशासन व निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed