{"_id":"5e30748c8ebc3e4b671405f9","slug":"election-faizabad-news-lko505390139","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ग्राम पंचायतों में होगा प्रधान पद के लिए मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ग्राम पंचायतों में होगा प्रधान पद के लिए मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में मंगलवार को नाम वापसी के साथ चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया। अब तीन ग्राम पंचायतों में मतदान कराए जाने की आवश्यकता होगी। तीन ग्राम पंचायत के प्रधान, दो बीडीसी और पांच ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है।
उपचुनाव में 19 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें प्रधान पद के लिए 12, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दो और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक ग्राम पंचायत रामदासपुर में ग्राम प्रधान के लिए दो महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
चुनाव अधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत रामदासपुर में रिक्त ग्राम प्रधान पद के लिए पूनम सिंह और कमलेश सिंह को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक हैरिंग्टनंगज के गंगापुर और मिल्कीपुर के सरूरपुर में कुल सात प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
मया बाजार में नेवकबीरपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए एकमात्र नामांकन पत्र राधा पत्नी राम नरायन, अमानीगंज ब्लॉक क्षेत्र के मंझनपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए प्रदीप पुत्र बैजनाथ और किरन पत्नी बैजनाथ ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। मंझनपुर में एक प्रत्याशी के नाम वापस लेने से यहां भी अब मतदान की जरूरत नहीं होगी।
इसी तरह हैरिंग्टनगंज की ग्राम पंचायत हल्ले द्वारिका में प्रधान पद के लिए दो में से एक नामांकन वापस हो गया। यहां भी अब मतदान की आवश्यकता नहीं होगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन पदों के लिए केवल दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इनमें से दो के निर्विरोध निर्वाचन का तय साफ हो गया है। इसी तरह पांच ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय है। इनमें प्रत्येक पद के लिए एक-एक नामांकन दाखिल किया गया था।