{"_id":"20cdefba95548f597385805d7e5096ff","slug":"election-campaign-stop-in-tarun-and-bikapur-vote-tomorrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकापुर व तारुन में थमा प्रचार, मतदान कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकापुर व तारुन में थमा प्रचार, मतदान कल
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में मतदान के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। चौथे चरण में बीकापुर और तारुन ब्लॉक में मतदान गुरुवार को कराए जाने की तैयारी है।
दोनों ब्लॉकों की सात जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 121 तो क्षेत्र पंचायत सदस्य के 191 पदों के लिए 1179 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां पौने तीन लाख से ज्यादा मतदाताओं को वोट डालने के लिए 512 बूथ बनाए गए हैं।
जिला प्रशासन ने चौथे चरण के मतदान के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। बीकापुर और तारुन में चुनाव प्रचार बुधवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। प्रत्याशी और समर्थक गांव गलियों में उतर गए हैं।
घर-घर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। प्रशासन शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए तैयारियां कर रहा है। दोनों ब्लॉकों में मतदान गुरुवार को कराया जाएगा।
इसके लिए मतपत्र के साथ ही बैलेट बॉक्स विभिन्न स्थानों से दोनों ब्लॉकों के वितरण केंद्र को भेजे जा रहे हैं। मतदान कार्मिकों की ड्यूटी के लिए प्रेक्षक की मौजूदगी में रेंडमाइजेशन करके डयूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
दोनों ब्लॉकों में मतदान कराने के लिए लगभग ढाई हजार मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान का कहना है कि चौथे चरण में शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगा दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर बूथों पर पुलिस की तैनाती रहेगी।