फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Election Campaign Noise will be stopped today evening

आज शाम से थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

Sun, 19 Nov 2017 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Nov 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
 Election Campaign Noise will be stopped today evening
- फोटो : अमर उजाला
नगर निकाय चुनाव में मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले यानी सोमवार शाम से प्रचार का शोर थम जाएगा। प्रचार के आखिरी दिन भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस ने ताकत झोंक दी है। उधर, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि सोमवार शाम तक बाहर से आए लोग नगर निकाय इलाकों को खाली कर दें, वरना पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


जिले में नगर निगम अयोध्या समेत नगर पालिका रुदौली, नगर पंचायत गोसाईगंज, बीकापुर और भदरसा में पहले चरण में मतदान 22 नवबंर को होना है। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। पांचों निकायों में मतदान के लिए लगभग 1400 मतदानकर्मियों की तैनाती की गई है। नगर निगम में प्रत्येक मतदेय स्थल के लिए एक पीठासीन व चार अन्य मतदान कर्मियों की पोलिंग पार्टी बनाई गई है।
विज्ञापन

 

नगर पालिका रुदौली, नगर पंचायत भदरसा, बीकापुर, गोसाईगंज में एक पीठासीन अधिकारी के साथ तीन अन्य कार्मिकों को लगाया गया है। नगर निगम में 184 बूथ हैं तो अन्य निकायों में 88 बूथ है। नगर निगम में मतदान ईवीएम से होगा तो अन्य निकायों में बैलेट पेपर से कराया जाएगा। निगम में लगाए गए कार्मिकों को ईवीएम सहित सामान्य तो अन्य निकाय के कार्मिकों को बैलेट पेपर से मतदान कराने का प्रशिक्षण रविवार को पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मतदान कार्मिक व सीडीओ रवीश गुप्त ने बताया कि पोलिंग पार्टियां बना दी गई है, मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को बूथों के लिए रवाना कर दी जाएंगी।


निकाय चुनाव में सोमवार शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार बंद बंद हो जाएगा। इसी के साथ नगर निगम अयोध्या में मेयर पद के लिए नौ प्रत्याशी, 60 पार्षद की सीट पर 465 प्रत्याशी व उनके समर्थक घर-घर गोड़धरिया में जुट जाएंगे। 
 

 

जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाठक के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी रवीश गुप्ता व एडीएम सिटी विन्धयवासिनी राय ने अयोध्या नगर निगम के जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को ईवीएम संचालन, उसे ठीक करने, बैट्री चेक करने, मॉक पोल सहित सभी प्रकार का प्रशिक्षण दिया। सीडीओ ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदान के दिन किसी बूथ पर कोई समस्या आए तो मौके पर सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को भेजकर समस्या को दूर कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed