फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   elected village head and member will take oath today

निर्वाचित प्रधान और पंचायत सदस्य आज लेंगे शपथ

Sat, 19 Dec 2015 10:25 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार को पूरे दिन जिले के ब्लॉक मुख्यालयों पर इसको लेकर तैयारी की जाती रही।
विज्ञापन


कागजों के साथ ही शपथ प्रपत्र और शपथ ग्रहण स्थलों को अंतिम रूप दिया गया। जिले के सभी 11 ब्लॉकों के 637 ग्राम प्रधानों को 20 दिसंबर को शपथ दिलाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


इसके साथ ही इन ग्राम पंचायतों के चुने गए ग्राम पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए खंड विकास अधिकारियों को नवनिर्वाचित प्रधानों के साथ ही ग्राम पंचायत सदस्यों की सूची उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानों को बीडीओ और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ के लिए तीन-तीन एडीओ लगाए गए हैं। बताया गया है कि प्रधानों को एक साथ शपथ दिलाए जाने की कोशिश होगी। प्रधानों में भी शपथ के लिए उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed