फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Eight voters will elect BJP metropolitan president

आठ मतदाता करेंगे भाजपा महानगर अध्यक्ष का चुनाव

Mon, 18 Nov 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Eight voters will elect BJP metropolitan president
अयोध्या। भाजपा जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष संगठनात्मक चुनाव को लेकर जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी व पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला ने बताया कि 20 नवंबर को पार्टी कार्यालय पर चुनाव की प्क्रया संपन्न कराई जाएगी। नामांकन पत्र का वितरण दिन में 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। 1 बजे से 1:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 1:30 से 2:30 बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी। महानगर में आठ मतदाता महानगर अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन

बताया कि महानगर अध्यक्ष चुनाव हेतु महानगर के मतदाताओं में रवि सोनकर मंडल अध्यक्ष करियप्पा नगर, आलोक द्विवेदी मंडल अध्यक्ष देवकाली, बालकृष्ण वैश्य मंडल अध्यक्ष अयोध्या, नंद कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष पूरा, जिला प्रतिनिधियों में राममिलन निषाद, उमाशंकर सिंह, लक्ष्मण वर्मा, शिव नारायन तिवारी शामिल हैं।
विज्ञापन

बताया कि जिलाध्यक्ष के नामांकन हेतु कुल निर्वाचित मंडल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधियों में से संयुक्त रूप से 10 प्रतिशत निर्वाचित मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाना है। अयोध्या में महानगर में संख्या कम होने के कारण एक प्रस्तावक व एक समर्थक द्वारा प्रस्ताव किया जाएगा। जिलाध्यक्ष नामांकन के लिए प्राथमिक सदस्य 6 वर्ष तथा दो बार सक्रिय सदस्य, एक बार पहले व एक बार अब होना चाहिए। प्रदेश परिषद के लिए अयोध्या महानगर से एक सदस्य का निर्वाचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed