{"_id":"6158a25d8ebc3e09de22b1b2","slug":"education-faizabad-news-lko598329959","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कोर्सों की काउंसलिंग पांच अक्तूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कोर्सों की काउंसलिंग पांच अक्तूबर से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालयों के पीजी कोर्सों की काउंसिलिंग पांच अक्तूबर से शुरू होगी। काउंसिलिंग विभागाध्यक्षों की देखरेख में होगी।
विवि के प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. विनोद श्रीवास्तव ने बताया है कि विवि के आवासीय परिसर के स्नातक कोर्सों की प्रवेश काउंसिलिंग 27 सितंबर से प्रारंभ है। परिसर के एलएलएम पाठ्यक्रम में अभ्यर्थियों की कांउसिलिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिसमें सामान्य वर्ग की 30 सीटों पर प्रवेश हो चुका है, साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित वर्ग से संबंधित कुल 12 सीटें रिक्त हैं।
प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित छात्र-छात्राओं द्वारा भरा जाएगा। परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालय में संचालित एमएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कांउसिलिंग में सम्मिलित छात्र-छात्राओं को प्रवेश दे दिया गया है। महाविद्यालयों में रिक्त सीटों को मेरिट के आधार पर उपलब्ध विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। बताया, एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है, जिसमें कासु साकेत महाविद्यालय के सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की सीटों पर प्रवेश पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित वर्ग की बची हुई सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा। प्रवेश संबंधी काउंसिंलिंग प्रक्रिया के तहत विभिन्न वर्ग के अभ्यर्थियों की रिक्त सीटों पर सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त करने के बाद सीधे प्रवेश दे दिया जाएगा। विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के पाठ्यक्रमों में भौतिक (इलेक्ट्रानिक), माइक्रो बायोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, बायोटेक, गणित एवं सांख्यिकी से संबंधित परास्नातक विषय की कांउसिलिंग पांच अक्तूबर को संबंधित विभागों में तय है।