{"_id":"8cf6bfa501e7915f457cd8e793b950e7","slug":"during-the-closure-of-the-drivers-riding-tempo-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी के दौरान टेम्पो चालकों का सवारी पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी के दौरान टेम्पो चालकों का सवारी पर हमला
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित ने थाना रामजन्मभूमि में हमलावर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। टेम्पो-टैक्सी यूनियन की चल रही बंदी को सफल बनाने के लिए यूनियन से जुड़े चालक व उनके गुर्गे हिंसा का सहारा लेने लगे हैं।
धर्मनगरी में यूनियन की बंदी का असर न के बराबर रहा। इस कारण मुख्य मार्ग पर चलने वाले टेम्पो व टैक्सियों को दौड़ा-दौड़ाकर उनके चालकों को धमकाया जा रहा था।
रायगंज गोडिय़ाना में अस्थायी रूप से निवास करने वाले सचिवालय कर्मी रामतीरथ शुक्ल अपनी मां का सीटी स्कैन कराने के लिए टेम्पो बुक कराकर गए थे। दोपहर वह टेम्पो से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
क्षीरेश्वरनाथ मंदिर श्रीराम अस्पताल के पास यूनियन के चालक व उनके गुर्गों ने टेम्पो पर हमला बोल दिया और चालक मनोज सैनी को उतारकर मारने-पीटने लगे।
इस पर रामतीरथ टेम्पो से उतरे तो उन पर भी हमला बोल लाठी-डंडों से पिटाई करने लगे। घटना को लेकर क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा।
थाना रामजन्मभूमि पुलिस ने बताया कि पीड़ित रामतीरथ ने टेम्पो चालक रामप्रताप यादव निवासी हलकारा का पुरवा, कंठी यादव निवासी हलकारा का पुरवा, निप्पुल ओझा निवासी रेलवे स्टेशन, रिंकू पथरकट निवासी कांशीराम कॉलोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।