फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Duration of Ramlala's darshan increased by 3 hours, 21225 devotees visited on the first day

3 घंटे बढ़ी रामलला के दर्शन की अवधि, पहले दिन 21225 भक्तों ने किये दर्शन

Sun, 03 Apr 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Duration of Ramlala's darshan increased by 3 hours, 21225 devotees visited on the first day
अयोध्या। रामनगरी में श्रीराम जन्मोत्सव का उल्लास छलकने लगा है। इस बार राम जन्मोत्सव की भव्यता देखते ही बन रही है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालु एवं भक्तों के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व प्रशासन की ओर से विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं की जा रही है।
विज्ञापन

इसी क्रम में भक्तों की सुविधा को देखते हुए रामनवमी पर्व पर रामलला के दर्शन की अवधि रविवार से बढ़ा दी गई है। अब भक्तों को रामलला तीन घंटे अधिक दर्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन

पहली पाली में सुबह 6 बजे से 11:30 बजे तक एवं दोपहर में 2 बजे से 7:30 बजे तक दर्शन की अवधि निर्धारित की गई है। यह व्यवस्था राम जन्मोत्सव तक के लिए लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शन अवधि बढ़ने के बाद रविवार को पहले दिन 21225 भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। पहली पाली में जहां 9265 वहीं दूसरी पाली में 11960 भक्तों ने रामलला के दर पर माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed