{"_id":"6115754b8ebc3eb3046383f2","slug":"drm-tested-the-preparations-for-his-majesty-s-visit-faizabad-news-lko5911136110","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामहिम के दौरे को लेकर डीआरएम ने तैयारियों को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामहिम के दौरे को लेकर डीआरएम ने तैयारियों को परखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 29 अगस्त को अयोध्या के दौरे को देखते हुए लखनऊ मंडल के डीआरएम सुरेश कुमार छपरा ने रेलवे अधिकारियों केे भारी भरकम अमले के साथ गुरुवार को अयोध्या जंक्शन का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने महामहिम की प्रेसिडेंशियल ट्रेन के रुकने, उनके बाहर निकलने, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के बैठने की जगह समेत अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया।
राष्ट्रपति की प्रेसिडेंशियल ट्रेन 29 अगस्त को 11:30 बजे अयोध्या जंक्शन पहुंचेगी, अपराह्न 3:50 वह वापस लखनऊ के लिए रवाना होंगे। इस दौरान ट्रेन के दोनों तरफ 50-50 मीटर सुरक्षा का कड़ा घेरा होगा।
विज्ञापन
यहां किसी के आने जाने पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, इस चार घंटे के अंतराल अयोध्या होकर तीन यात्री ट्रेनें गुजरेंगी। इस दौरान ट्रेन में चढ़ने वाले व उतरने वाले यात्रियों को परेशानी न हो, इस पर विचार-विमर्श किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन के सौंदर्यीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम-एसएसपी के साथ बैठक भी की। डीआरएम गुरुवार सुबह करीब 9:35 बजे स्पेशल ट्रेन से अयोध्या पहुंचे।
उन्होंने जिले के व अयोध्या रेलवे स्टेशन स्टाफ से महामहिम के दौरे को लेेकर अभी तक किए इंतजाम की जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक पर जहां प्रेसिडेंशियल ट्रेन रुकनी है, वहां से लेकर उनके बाहर निकलने तक के रास्तों को चेक किया।
महामहिम को स्टेशन से बाहर निकालने के लिए वैकल्पिक रास्ते दिव्यांगों की रैंप के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां बने नाले, रैंप के किनारे बने गड्ढे व बाहर साफ सफाई को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीआरएम ने महामहिम के स्वागत के लिए आने वीवीआईपी जैसे राज्यपाल, मुख्यमंत्री व अन्य के बैठने के स्थान को लेकर भी विचार-विमर्श किया। अयोध्या स्टेशन अधीक्षक महेंद्र नाथ मिश्र ने डीआरएम को बताया कि इस दौरान आने जाने वाली सभी ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर ठहराया जा सकता है।
यात्री फुट ओवरब्रिज के सहारे प्लेटफार्म नंबर दो व तीन से सीधे बाहर निकल सकते हैं। मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा ने कहा कि रेलवे के आधुनिकीकरण एवं नवीनीकरण की दिशा में चल रहे कार्यों के तहत मंडल पर भी अनेक प्रकार की परियोजनायें एवं विकास कार्य प्रगति पर है।
भविष्य में मंडल द्वारा यात्री सुविधा, सुगम परिचालन, सुरक्षा तथा संरक्षा सहित रेल द्वारा स्थापित समस्त व्यवस्थाओं को सर्वोच्च मानकों के आधार पर पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ संपादित किया जाएगा।
इस दौरान उनके साथ डीएम अनुज झा, एसएसपी शैलेश पांडेय, एडीआरएम डीके पांडेय, सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ल, वरिष्ठ मंडल अभियंता उत्पल कांत, सहायक मंडल अभियंता वनवारी लाल, अयोध्या स्टेशन अधीक्षक महेंद्र नाथ मिश्र समेत जनपद के लोकनिर्माण, नगर निगम, स्वास्थ्य व अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
डीआरएम समेत अन्य रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जनपद के सभी अधिकारियों को पूरी सजगता के साथ सौंपे गए कार्यों को समय से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि चाहे रेलवे हो या प्रदेश सरकार की कोई संस्था हों, उन्हें सौंपे गए कार्यों में किसी भी स्तर पर कोई कमी या परेशानी दिखती है तो उसे अपने उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाने के साथ मेरे संज्ञान में लाए। उसका हरसंभव त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।