फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   drinking water systems in rudauli will from Rs 17 crore

रुदौली में 17 करोड़ से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था

Sun, 10 Jan 2016 11:28 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
drinking water systems in rudauli will from Rs 17 crore
पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत रुदौली नगर का 17 करोड़ 20 लाख की धनराशि से पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इस धनराशि से नगर में 50 किमी. नई पाइप लाइन बिछेगी, पांच नए नलकूप व दो बड़ी पानी की टंकियों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव नगर विकास प्रकाश सिंह ने यह जानकारी दी है। रुदौली नगर के शेखर गुप्ता व रामराज लोधी की हस्ताक्षरित याचिका के आधार पर भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने 2014 में विधानसभा में मामला उठाया था। जिसमें खराब पेयजल आपूर्ति को बताते हुए पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन


भाजपा विधायक ने बताया कि 31 दिसंबर 2015 को याचिका का निस्तारण किया गया था। प्रमुख सचिव नगर विकास प्रकाश सिंह ने याची को लिखित रूप से बताया कि नगर पालिका रुदौली की पेयजल पुनर्गठन परियोजना का मूल्यांकन करते हुए लागत 17 करोड़ 20 लाख निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त विभाग व मुख्यमंत्री के अनुमोदन के उपरांत प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत के साथ ही पहली किस्त के रूप में एक करोड़ की धनराशि भी गत माह अवमुक्त कर दी गई। बताते चलें कि रुदौली नगर के अधिकांश वार्डों में पाइप लाइन नहीं है। हैंडपंपों के सहारे ही पानी मिलता है।


नगर में एक ही पानी की टंकी है। जिस पर एक लाख की आबादी को जलापूर्ति की जिम्मेदारी है। अभी तक नगर में महज एक ही नलकूप है। दूसरा नलकूप निर्माणाधीन है। भाजपा विधायक ने बताया कि रुदौली नगर के नए मुहल्लों व नई बस्तियों में पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed