फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Drinking water supply disruption in the railway station

रेलवे स्टेशन में पेयजल आपूर्ति ठप

Sun, 03 Apr 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sun, 03 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply disruption in the railway station
पानी की समस्‍या - फोटो : amar ujala
रेलवे स्टेशन पर होने वाली पेयजल आपूर्ति रविवार को अचानक ठप हो गई, जिससे अफरातफरी मच गई। इसी दौरान कई ट्रेनें आ जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग इधर उधर भागते रहे, लेकिन पानी नहीं मिला। करीब दो घंटे तक किसी भी प्लेटफार्म पर पानी नहीं मिला। सप्लाई भी ऐसे समय रुकी, जब स्टेशन पर ट्रेनों का खासा दबाव रहता है। 
विज्ञापन


मॉडल स्टेशन फैजाबाद में करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक पानी की सप्लाई ठप हो गई। इसी दौरान डाउन देहरादून-हावड़ा दून एक्सप्रेस प्लेटफार्म एक पर पहुंची, तो गर्मी से परेशान यात्री पानी की टोटियों की ओर दौड पड़ेे़, लेकिन उनको पानीू नहीं मिला। इस ट्रेन के सैकड़ों यात्रियों ने दूसरे और तीसरे प्लेटफार्म पर भी पानी के लिए दौड़ लगाई, लेकिन नतीजा सिफर रहा। नाराज यात्रियों ने जमकर रेलवे अफसरों को कोसा। यही हाल अप धनबाद-फिरोजपुर किसान एक्सप्रेस, अप वाराणसी लखनऊ पैसेंजर तथा प्रयाग-फैजाबाद पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों की भी रही। 
विज्ञापन


पानी की टंकी से सप्लाई न होने से लोग मजबूरी में बोतलबंद पानी खरीदते नजर आए। वेंडरों की चांदी रही। सैकड़ों बोतल पानी बिका। यात्री अभय, एस थापा, बबिता, मनोज का कहना था कि पानी के लिए दो प्लेटफार्म दौड़ने के बाद भी पानी नहीं मिला, जबकि बोतलबंद बेचने वाले कह रहे थे कि पानी खरीद लो, आगे भी यही हाल होगा। इस दौरान लोग कहते नजर आए कि कहीं बोतल बंद पानी बेचने के लिए तो नहीं आपूर्ति बंद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed