{"_id":"94962a9e958448536588f3739158cb5e","slug":"drainage-kindled-against-the-people-jammed-the-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिकासी पर भड़के लोग, हाईवे किया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिकासी पर भड़के लोग, हाईवे किया जाम
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट थाना क्षेत्र के शहर से सटे तोगपुर गांव स्थित पुराने चूना भट्ठी पर मिट्टी पटाई से जलनिकासी की समस्या को लेकर ग्रामीण बुधवार को आक्रोशित हो गए। उन्होंने हाईवे पर पहुंच जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सूचना पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाकर यातायात बहाल कराया। साथ ही मौके पर यथा स्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है। सदर तहसील के तोगपुर गांव स्थित पुराने चूना भट्ठी की गहरी जमीन शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक व झारखंडी मोहल्ला निवासी डॉ. वीके गुप्ता ने खरीद रखी है।
इधर वह अपने प्लॉट की बाउंड्रीवाल कराने के बाद मिट्टी की पटाई करा रहे हैं। गांव वालों का आरोप है कि मिट्टी पटाई हो जाने से गांव की जलनिकासी रुक जाएगी। वर्षों तक गांव का पानी इसी निचली जमीन की ओर बहता रहा है। मौके पर एक तालाब था, जिसका लोगों की ओर से उपयोग किया जाता रहा है।
विज्ञापन
धार्मिक व सामाजिक रीति-रिवाजों का संचालन भी इसी तालाब से होता रहा है। गांव निवासी सुशीला ने बताया कि 19 फरवरी को ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे व पटाई कराने की शिकायत की थी। साथ ही तत्काल काम रुकवा रकबे के मुताबिक, तालाब की भूमि को सुरक्षित कराने की मांग रखी गई थी।
डीएम की ओर से एसडीएम सदर को प्रकरण की जांच करवा तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे के संबंध में कार्यवाही कराने का निर्देश दिया गया था, लेकिन राजस्व विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर काम रुकवाने के लिए महिलाओं व पुरुषों को सड़क पर उतरना पड़ा।
मौके पर पहुंचे डा.ॅ वीके गुप्ता ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कई वर्षों से जमीन का बैनामा उनके नाम है।
बाउंड्रीवाल आदि का काम तहसील प्रशासन की ओर से जमीन की पैमाइश व चिंहाकन के बाद कराया गया। चूना भट्ठी के चलते मिट्टी खोदाई के कारण मौके पर गड्ढा हो गया।
हाईवे जाम की सूचना पर कैंट पुलिस के साथ महिला थाना पुलिस की टीम मौके पर बुला ली गई। सीओ सिटी ने पहले ग्रामीणों से बातचीत कर उनका पक्ष जाना और फिर जमीन मालिक चिकित्सक से बात की।
सीओ सिटी जवाहर लाल ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से जलनिकासी की समस्या बताई गई है। जिसका समाधान कराया जा रहा है। समाधान होने तक मिट्टी पटाई का काम रोकने को कहा गया है।