{"_id":"8609d6589a934d140d3e65556dafd8f0","slug":"drainage-is-not-fierce-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिकासी न होने पर भड़के जनौरावासी, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिकासी न होने पर भड़के जनौरावासी, प्रदर्शन
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र के जनौरा वार्ड में पिछले दस वर्षों से हो रहे जलभराव से परेशान नागरिक बुधवार को सड़क पर आ गए। प्रदर्शन कर दिक्कतें दूर न होने पर शीघ्र ही उग्र आंदोलन करने की चेतावनी प्रशासन को दी।
नगर क्षेत्र के जनौरा वार्ड में पिछले दस वर्षों से हो रहे जलभराव से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगरपालिका और प्राधिकरण की ओर से किए जा रहे प्रयास कामयाब नहीं हुए। गंदे पानी से होकर गुजर रहे लोगों में रोष है।
वर्षों से कोरा आश्वासन पा रहे लोग बुधवार को सड़क पर उतर आए। जनौरा के मोहल्ल बुद्धनगर, ब्राह्मण टोला और अहिराना में गर्मी के दिनों में भी सड़कों पर पानी भरा रहता है। इन दिनों कई घरों में पानी घुस रहा है।
विज्ञापन
वार्ड के तीन मोहल्लों में जलभराव से जूझ रहे लोगों ने प्रदर्शन कर अपनी भड़ास निकाली। प्रदर्शन में विनोद कुमार, रामकरन, वंशगोपाल, रामसुख, सोमई, राजाराम, अनिल, परशुराम आदि शामिल रहे।