{"_id":"63af316a6a2a120f75044bc0","slug":"doctors-delegation-faizabad-news-lko664304822","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रामनगरी पहुंचा भारतीय मूल के विदेशी चिकित्सकों का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रामनगरी पहुंचा भारतीय मूल के विदेशी चिकित्सकों का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। विधान परिषद सदस्य डॉ. केपी श्रीवास्तव व पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविंद पटेल के साथ भारतीय मूल के विदेशी चिकित्सकों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को अयोध्या पहुंचा। 25 सदस्यीय दल ने रामलला सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन किया और राममंदिर निर्माण कार्य देखा।
इस दौरान वशिष्ठ कुंड क्षेत्र में सेवानिवृत्त उप निबंधक और कायस्थ धर्मसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत विधान परिषद सदस्य डॉ. नरेंद्र ने कहा कि हम सभी मंदिर निर्माण के साक्षी बन रहे हैं, यह परम सौभाग्य है। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी के कुशल नेतृत्व में यह स्वप्न साकार हो रहा है।
पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविंद पटेल ने कहा कि अयोध्या में विकास कार्यों के शुरुआती दौर में कुछ समस्याएं आती हैं जिसे हम देख रहे हैं। इन समस्याओं के बाद जिस सुखद अनुभूति का एहसास होता है हमें उसका भी स्मरण रखना चाहिए।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे भारतीय मूल के विदेशी चिकित्सकों ने बताया कि वे अमेरिका, दुबई, शारजाह, दिल्ली, मेरठ व बंगलुरू के रहने वाले हैं। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण की सूचना मिलने के बाद से ही उनके मन में अयोध्या आने और देव भूमि का दर्शन करने की प्रबल इच्छा थी, जो आज पूर्ण हो गई।