फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Doctors associated with dengue and communicable diseases will not get leave - T Venkatesh

डेंगू व संचारी रोग से जुड़े चिकित्सकों को नहीं मिलेगा अवकाश-टी वेंकटेश

Mon, 06 Sep 2021 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Doctors associated with dengue and communicable diseases will not get leave - T Venkatesh
अयोध्या। अपर मुख्य सचिव सिंचाई जल संसाधन एवं परती भूमि विकास व जिले के नोडल अधिकारी टी वेंकटेश ने रविवार को राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस समय संचारी रोग एवं डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। इसलिए चिकित्साधिकारी व उनसे जुड़े हुये लोगों को अवकाश नही दिया जाएगा।
जिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि पर उनकी तैनाती हो, वहीं पर अपना निवास बनाएं और रात्रि विश्राम करें। साथ ही क्षेत्र से आने वाले मरीजों का समय से परीक्षण करें व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

जिले के दौरे पर आए अपर मुख्य सचिव व नोडल अधिकारी टी वेंकटेश रविवार को दूसरे दिन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व अन्य अधिकारियों के साथ राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कॉलेज में डेंगू, मलेरिया आदि के नियंत्रण से संबंधित हेल्प डेस्क की उपलब्धता व क्रियाशीलता, आकस्मिक सेवाओं में उपलब्ध सेवाएं, बाल रोग, मेडिसिन वार्ड में सुविधाएं, जांच की सुविधा, ब्लड बैंक, ऑक्सीजन की सुविधा आदि का स्थलीय निरीक्षण किया।
वार्डों में जाकर उन्होंने भर्ती मरीजों से सुविधाओं का फीडबैक लिया। इसके अलावा बाल रोग आइसोलेशन वार्ड व अन्य वार्डों का भी निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने बताया कि डेंगू वार्ड, ब्लड बैंक, पैथालॉजी, माइक्रो बायोलॉजी आदि जांच केंद्रों के साथ इमरजेंसी सेवाओं को सक्रिय रखा जाय।
ऑक्सीजन आदि की भी पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का विशेष सर्वेक्षण अभियान भी चलाया जा रहा है। इसको भी सफल बनाएं। जिले में किसी भी प्रकार से स्वास्थ्य सम्बंधी समस्या न हो।
कहा कि शासन का यह सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। इसमें बजट आदि की कमी नहीं आने दी जाएगी। डेंगू से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने, नगरीय क्षेत्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित विभाग के अधिकारियों को साफ-सफाई कराने के लिए निर्देश दिए।
कहा कि कहीं भी वाटर लॉगिंग न हो। प्राथमिक विद्यालय भी खुल रहे हैं। वहां भी साफ-सफाई की व्यवस्था किया जाय। नियमित टीकाकरण व कोविड टीकाकरण के कार्यों में भी तेजी लायी जाय।

निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय राजा, मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजय कुमार, सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed