{"_id":"5dd56efe8ebc3e54a64f4f37","slug":"docter-and-farmasiste-transfred-faizabad-news-lko493331151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से दवा लिखने के दोषी डाक्टर और फार्माशिष्ट का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से दवा लिखने के दोषी डाक्टर और फार्माशिष्ट का तबादला
विज्ञापन
अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन पर तैनात डॉक्टर और फार्मासिस्ट को मरीजों के इलाज के लिए बाहर की दवा लिखना महंगा पड़ा। डीएम के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डॉक्टर व फार्मासिस्ट का तबादला कर दिया है।
सीएचसी तारुन पर बीते 23 सितंबर को ग्राम सभा पिछौरा निवासी मुन्ना लाल और राम मूरत दर्द की इलाज कराने के लिए ग्राम प्रधान राम बख्श वर्मा के साथ गए थे। अस्पताल में मौजूद डॉ. फिरोज अहमद ने अस्पताल में मौजूद दवाएं न लिखकर बाहर की दवा लिख दिया।
दवा को खरीदने के लिए मुन्ना लाल को 280 रुपये और राम मूरत को 288 रुपए चुकाने पड़े थे। मरीजों ने बताया था कि मेरे पास पैसे न होने के कारण ग्राम प्रधान ने पैसे का भुगतान किया था। डॉक्टर की कार्यशैली की शिकायत डीएम अनुज कुमार झा से की गई।
विज्ञापन
डीएम ने जांच के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व गोरे लाल शुक्ल और तत्कालीन उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सीबी दूबे को जांच सौंपी। अधिकारियों ने जांच कर व दवाओं की मौजूदगी को देख फार्मासिस्ट अतहर सिद्दीकी को कड़ी फटकार लगाई थी। जांच अधिकारी सीएमओ ने बताया था कि बाहर से दवा लिखने के मामले में डॉक्टर व फार्मासिस्ट दोषी मिले।
डॉ. फिरोज अहमद का तबादला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज व फार्मासिस्ट अतहर सिद्दीकी को स्वास्थ्य केंद्र खंडासा तबादला कर दिया गया है। यदि तबादला हुए चिकित्सा कर्मियों को शीघ्र कार्यमुक्त नहीं किया गया तो प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक का वेतन रोक दिया जाएगा।