{"_id":"c4cfabc632a0294d2f7bce295ca7f6d6","slug":"dm-with-the-officers-inspected-the-parikrama-path-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने अफसरों संग किया परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने अफसरों संग किया परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मजिस्ट्रेट अनिल ढींगरा ने बुधवार को अफसरों के साथ 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया है। उन्होंने सभी तैयारियां पूर्ण कर लिए जाने का दावा किया है।
छुटपुट कमियां परिक्रमा प्रारंभ होने के पूर्व दुुरुस्त करा लेने की बात कही गई। बताया कि परिक्रमा एवं मेला के दौरान भीड़ को नियंत्रित करना और आवश्यकतानुसार डायवर्जन करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
प्रयास होगा भीड़ एक स्थान पर रुकने न पाए। परिक्रमा पथ की तैयारी को लेकर डीएम ने कहा कि अधिकांश परिक्रमा मार्ग पर जहां कंकड़ आदि है। बालू का चार लेयर डाला जा रहा है।
विज्ञापन
कूड़ा करकट के ढेर को मार्ग से काफी पीछे कर उस पर मिट्टी और बालू डाला जाएगा, चूना का छिड़काव कराया जाएगा। बैरीकैडिंग का कार्य चल रहा है, यह देर रात तक पूर्ण हो जाएगा।
पंचायत के 500 सफाई कर्मी परिक्रमा मार्ग को चमकाने में लगे हैं। दोनों नगर पालिका के सफाई कर्मी भी इसी काम में लगे हैं। एसएसपी मोहित गुप्त ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
हर स्थान पर फोर्स तैनात की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरीकैडिंग के साथ 2-2 रस्से का प्रयोग किया जाएगा। नदी में कोई घटना न घटे इसके लिए सभी घाटों पर जल पुलिस के गोताखोर व नावें लगाई गई हैं।
संकेत बोर्ड लगाए गए हैं। निरीक्षण में अधिशासी अभियंता विद्युत अशोक कुमार, डीपीआरओ एसके सिंह, सीएमओ, दोनों नगर पालिका, कैंट के ईओ, एडीएम सिटी रामनिवास शर्मा, एसपी सिटी आरएस गौतम मौजूद थे।