{"_id":"60e9e0448ebc3e22246ae281","slug":"dm-ssp-visited-polling-stations-faizabad-news-lko5863548145","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम, एसएसपी ने किया मतदान केंद्रों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम, एसएसपी ने किया मतदान केंद्रों का दौरा
विज्ञापन
अयोध्या। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। मतदान शुरू होने के बाद डीएम अनुज कुमार झा, एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने केंद्रों का दौरा किया। व्यवस्था देखी और निर्देश दिए। इसके साथ ही अन्य प्रशासनिक और पुलिस के अफसरों की गाड़ियां काम समाप्त होने तक दौड़ती रहीं।
डीएम और एसएसपी की नजर खासतौर से संवेदनशील ब्लॉकों पर रही। दोनों अफसरों ने जिले के पूर्वी ब्लॉक तारुन व बीकापुर सहित अन्य ब्लॉकों का निरीक्षण किया। मतदान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। शांति व सुरक्षा के उपायों को लेकर मातहत को निर्देश दिया। जोनल व सेक्टर मस्ट्रिेटों के साथ पुलिस के अफसर भी मतदान केंद्रों पर भ्रमण करते रहे।
प्रशासन और पुलिस के अफसरों की कोशिश रही कि मतदान समाप्ति के बाद मतगणना और परिणाम घोषित होने के समय खासतौर से सतर्कता बरती जाए। विजयी और पराजित प्रत्याशियों को तत्काल उनके घरों तक भेज दिया जाए जिससे तनाव और मारपीट की स्थिति न होने पाए। फिलहाल चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया।