फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   DM Kinjal Singh assumed charge

डीएम किंजल सिंह ने संभाला कार्यभार

Sat, 02 Apr 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 02 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
नवागत जिलाधिकारी किंजल सिंह ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि फैजाबाद जैसे बड़े जिले में काम को वह चुनौती के रूप में ले रही हैं। जिले में बेहतर बदलाव के लिए काम करेंगी। जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता में होगा। 
विज्ञापन


वर्ष 2008 बैच की आईएएस किंजल सिंह इसके पूर्व बहराइच, लखीमपुर खीरी और सीतापुर में डीएम रह चुकी हैं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। प्रशासन और मीडिया दोनों सुधार के लिए काम करते हैं।
विज्ञापन


टुकारिता का इसमें स्थान नहीं होना चाहिए। मीडिया से जिले के बारे में बहुत सी बेहतर जानकारी मिलती है। इस पर कार्रवाई होगी। मीडिया के संतुलित कार्य से समाज को लाभ मिलता है। मीडिया से उन्हें हर जगह अच्छा सहयोग रहा है। वह बेहतर कार्य के लिए यहां भी इसकी उम्मीद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि फैजाबाद जैसे बड़े जिले में काम का आइडिया नहीं था, इसलिए वह इसको चुनौती के रूप में ले रही हैं। फैजाबाद को बदलना है, कुछ करना है। जनता दर्शन को गंभीरता से लिया जाएगा। पूरी टीम समस्याओं से निजात दिलाने का प्रयास करेगी।


इसके पूर्व यहां पहुंचने पर प्रशासन के अफसरों सहित अन्य ने कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय के पास गुलदस्ते देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने यहां पहुंचने के बाद कोषागार में डीएम का कार्यभार प्रभारी डीएम व सीडीओ एके बंगारी से ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने केे बाद उन्होंने जिले के अफसरों से औपचारिक मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed