फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Diwali boom, 30 crore vehicles booked

दीवाली का बूम, 30 करोड़ के वाहन बुक

Mon, 21 Oct 2019 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
Diwali boom, 30 crore vehicles booked
अयोध्या। दीपोत्सव के उत्साह के साथ अब दीपावली व धनतेरस को लेकर कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। पिछले करीब तीन माह से मंदी की मार झेल रहे मोटर मार्केट कारोबारी मार्केट में आए उछाल से उत्साहित नजर आ रहे हैं। दो व चार पहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग ने जोर पकड़ रखा है, इनमें चार पहिया वाहनों की अपेक्षाकृत ज्यादा बुकिंग होने से कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। आंकड़ों के हिसाब से अब तक 30 करोड़ रुपये के दो व चार पहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। कारोबारियों का मानना है कि धनतेरस तक ये साठ करोड़ तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

फैजाबाद शहर में तकरीबन सभी प्रकार के दो व चार पहिया वाहनों समेत ट्रैक्टर, ट्रक के शो रूम हैं। इनके मालिकों की माने तो पिछले तीन महीने से वो ऑटो मार्केट में आए मंदी की मार झेल रहे हैं। उनका कहना है कि नवरात्र में पिछले साल की अपेक्षा इस बार आधे से भी कम का व्यापार हुआ। इस धनतेरस पर अब तक हुई अच्छी संख्या में वाहनों की एडवांस बुकिंग से उन्हें अच्छे व्यापार होने की संभावना लग रही है।
विज्ञापन

अलग-अलग शो रूम के मालिकों की माने तो अब तक कुल मिलाकर 500 से 550 चार पहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। वहीं दो पहिया वाहनों की बुकिंग का भी आंकड़ा 500 के पार पहुंच चुका है। ये आंकड़ा धनतेरस तक दोगुना होने की उम्मीद है। कारोबारियों का कहना है कि दीपोत्सव की चमक के साथ अब व्यापार में तेजी आ रही है, ग्राहकों की भीड़ उनके शोरूम पर जुट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहिया वाहन के शोरूम चंद्रा ऑटोमोबाइल के तरुण गुप्ता बताते हैं कि बीते तीन माह से मंदी के चलते वाहनों की बिक्री काफी कम हो गई थी, इसका असर नवरात्र में भी दिखा। लेकिन धनतेरस व दीपावली को लेकर अब ग्राहकों में उत्साह नजर आ रहा है, अब तक करीब 160 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है, धनतेरस तक ये दोगुनी होनी की उम्मीद है। इससे अच्छे व्यवसाय होने की उम्मीद है, कम से कम पिछले साल की बराबरी तो हो सकती है।
साकेत बजाज के मालिक अनुराग गर्ग ने बताया कि पिछले चार माह से धक्का खाने के बाद अब कुछ उम्मीद जगी है। अब बाजार में तेजी आई है। धनतेरस को लेकर ग्राहक वाहन खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अब तक 125 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है, ग्राहक लगातार शोरूम में आ रहे हैं। धनतेरस तक ये बुकिंग 250 तक पहुंचने की उम्मीद है। बताया कि पल्सर, प्लेटिना की डिमांड अधिक है। जिले के सभी शोरूम को मिलाकर करीब 9 करोड़ के वाहनों की बिक्री होगी, जो कि पिछले वर्ष के बराबर है।
सआदतगंज स्थित श्री देव व्हील्स के मैनेजर अमित चक्रवर्ती ने बताया कि नए मॉडल नेक्सॉन व टिआगो के लिए ग्राहकों की भीड़ है। अभी तक करीब 30 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है, जो दोगुनी हो सकती है। इसके अलावा भी गाड़ियों की खरीदारी होगी। पिछले वर्ष की तुलना में व्यापार अभी भी कम लग रहा है। फिलहाल बीते कई माह से चल रही मंदी का असर अब खत्म होने को लग रहा है।
आरकेवीके कंपनी के मैनेजर श्रीधर द्विवेदी बताते हैं कि बीते तीन-चार माह से मार्केट में मंदी थी लेकिन अब मार्केट उठ रहा है। अब तक 200 से ऊपर विभिन्न मॉडलों के वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। धनतेरस तक ये दोगुनी हो सकती है। बताया कि नए मॉडल के वाहनों में लोग रुचि दिखा रहे हैं, ग्राहकों को लुभाने के लिए 40 हजार से 1.25 लाख तक की छूट का विशेष आफर भी दिया जा रहा है। हालांकि मंदी को लेकर आफर बढ़ाया गया है, इससे ग्राहक रूचि दिखा रहे हैं।

वाहनों की अधिकाधिक बिक्री के लिए इन दिनों सभी एजेंसियों पर तरह-तरह के आकर्षक आफर भी चल रहे हैं। दो पहिया वाहनों पर 2 हजार से लेकर 10 हजार की तो वहीं चार पहिया वाहनों में माडलों के आधार पर 40 हजार से 1.25 लाख रुपए तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा ग्राहकों को लुभाने के लिए मुफ्त बीमा, शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर फाइनेंस, सरकारी कर्मचारियों व उनके परिजनों के लिए 45 सौ रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा कई जगह वाहनों की बुकिंग व खरीद पर आकर्षक उपहार भी दिया जा रहा है। कई जगह एक्सचेंज आफर भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed