फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Diversion routes will be implemented this evening

आज शाम से लागू होगा रूट डायवर्जन

Wed, 18 Nov 2015 11:13 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर से शुरू हो रही चौदह कोसी परिक्रमा को सकुशल संपन्न कराने के लिए यातायात प्रतिबंध व रूट डायवर्जन गुरुवार शाम पांच बजे से लागू किया गया है।
विज्ञापन


परिक्रमा के दौरान फोरलेन हाईवे चालू रहेगा, लेकिन कोई वाहन परिक्रमा क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने पाएगा। भीड़ का दबाव बढ़ने पर आपात स्थिति में गोरखपुर से बाराबंकी-लखनऊ आने-जाने वाले वाहन बस्ती बाईपास उतरौला व रामनगर चौराहा बाराबंकी होकर गुजरेंगे।
विज्ञापन


लखनऊ की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश सहादतगंज से रोक दिया जाएगा। आवश्यकता के मुताबिक, भारी मालवाहक वाहनों को रौनाही थाने के सामने रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायबरेली रोड से आने वाले वाहन केवल अग्रसेन चौराहे तक ही आ पाएंगे। इस रूट के वाहनों को इनायतनगर थाने के सामने, अंबेडकरनगर रोड पर महराजगंज थाने और सुल्तानपुर-इलाहाबाद रोड पर पूराकलंदर थाने के सामने खड़े करायेे जाएंगे।

गोरखपुर, बस्ती, अंबेडकरनगर, रायबरेली, सुल्तानपुर व लखनऊ की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन बालू घाट बरेहटा से रेलवे लिंक मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास पार्क किए जाएंगे।


यहां पार्किंग फुल होने पर बालू बरेहटा तक बाईपास मार्ग के नीचे लिंक रोड पर खड़े कराये जाएंगे। गोंडा से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन कटरा रेलवे स्टेशन लकड़मंडी के सामने और भीड़ बढ़ने पर टिकरी मोड़ के पास पार्क कराये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed