फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   District Panchayat President and members will take oath today

जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य आज लेंगे शपथ

Sun, 11 Jul 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President and members will take oath today
अयोध्या। जिला पंचायत कार्यालय में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सोमवार को नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि 40 सदस्यीय जिला पंचायत बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचित होने पर सोमवार को उनका शपथ ग्रहण कराया जाना है।
विज्ञापन

तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार जिलाधिकारी अनुज कुमार झा सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे जिला पंचायत के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह को सर्वप्रथम शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तदुपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाएंगी। बताया कि शपथ ग्रहण के तुरंत बाद दोपहर 12 बजे से अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में ही जिला पंचायत की पहली बैठक भी आहूत की गई है।
बैठक का मुख्य एजेंडा पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि पर विचार, जिला पंचायत की समितियों के गठन पर विचार व अन्य आवश्यक विषय अध्यक्ष की अनुमति से रखे जाएंगे। वहीं, शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पीएसी भी लगाई जा सकती है। सभी मातहतों को इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed